झारखंड में स्पेनिश महिला से गैंगरेप का मामला, गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पेशी के लिए दुमका कोर्ट लाया गया: Live Breaking News Headlines & Updates, March 3, 2024

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 3 मार्च यानी आज होने वाली महागठबंधन की जन विश्वास महारैली होने वाली है. इस रैली में शामिल होने को लेकर बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है.

03 Mar, 16:28 (IST)

झारखंड की पुलिस ने स्पेनिश महिला से गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जिन्हें पेशी के लिए दुमका कोर्ट में लाया गया है. तीनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जायेगा.

03 Mar, 15:22 (IST)

एमएसपी की मांग को लेकर किसानों का आन्दोलन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है. किसान नेताओं ने ऐलान किया है. 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में होगा रेल रोको आन्दोलन होगा.

03 Mar, 14:33 (IST)

शहबाज शरीफ एक बार फिर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं. आज (3 मार्च 2024) को वोटिंग के बाद उन्हें देश का प्रधानमंत्री चुन लिया गया. इससे पहले उन्होंने शनिवार (2 मार्च) को पीएम पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. उनके खिलाफ इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता उम्र अयूब खान ने पीएम पद के लिए नामांकन दाखिल किया था.


 

03 Mar, 13:51 (IST)

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. बीजेपी ने उन्हें इसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. एक्टर ने बताया कि किसी कारण वश वो आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

03 Mar, 13:28 (IST)

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी पार्टी में तैयारी चल रही है. मोदी जी और उनकी पार्टी का घमंड अति हो गया है. एक नई तानाशाही प्रवृति सामने आ रही है.


 

03 Mar, 13:04 (IST)

दिल्ली: नई दिल्ली लोकसभा सीट से टिकट मिलने पर BJP नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, जेपी नड्डा व अन्य की शुक्रगुज़ार हूं. AAP पार्टी सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, दिल्ली की जनता AAP पार्टी से त्रस्त है.


 

 

03 Mar, 12:16 (IST)

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का जामनगर में शादी से पहले गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग सेरेमोनी रखा गया है. जिस सेरेमोनी में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ रविवार को मुंबई से रवाना हुए.

03 Mar, 10:57 (IST)

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई.  मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है.

03 Mar, 10:21 (IST)

आंध्र प्रदेश रेल हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है.  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को दावा किया कि 29 अक्टूबर 2023 को आंध्र प्रदेश में जब दो यात्री रेलगाड़ियों की टक्कर हुई, तो उस समय एक ट्रेन का लोको पायलट और सहायक लोको पायलट मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैच देख रहे थे. इस हादसे में 14 लोगों की जान गई और 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे.

03 Mar, 09:26 (IST)

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी गोरखपुर के दौरे पर है. रविवार को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की सुनी समस्याएं.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, March 3, 2024: बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 3 मार्च यानी आज होने वाली महागठबंधन की जन विश्वास महारैली होने वाली है. इस रैली में शामिल होने को लेकर बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है. जन विश्वास रैली के प्रचार-प्रसार के लिए आरजेडी और कांग्रेस द्वारा प्रचार रथ चलाया जा रहा है. आरजेडी राजद का दावा है कि जन विश्वास रैली ऐतिहासिक होगी.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि महागठबंधन की जन विश्वास महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है. इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे. रैली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित रहेंगे.

कहा जा रहा है कि इस महारैली के जरिए बिहार से जो आवाज उठेगी, उसके राजनीतिक संदेश की अनुगूंज पूरे देश में सुनाई देगी.

Share Now

संबंधित खबरें

दिल्ली के रमेश पार्क में भीषण आग: ट्रांसफार्मर विस्फोट के बाद रिहायशी इमारतों तक फैली लपटें, कई फ्लैट जलकर खाक (Watch Videos)

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू