पीएम मोदी ने बिहार में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया: Live Breaking News Headlines & Updates, March 2, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आज यानी शनिवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद और बेगूसराय आयेंगे. बिहार में होली से पहले ही प्रदेश के लोगों को कई सौगात देंगे.

02 Mar, 15:31 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल को कई योजनाओं का सौगात देने के बाद दोपहर बाद बिहार पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री ने बिहार में 21,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

02 Mar, 14:51 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के दौरान बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और सुकांत मजूमदार से मुलाक़ात की. मुलाकात के बाद प्रधानंमंत्री ने दोनों नेताओं के साथ ली गई फोटो को ट्वीटर पर पोस्ट किया.

02 Mar, 14:21 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ममता बनर्जी की मुलाकात पर पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी कितना भी प्रधानमंत्री से मिल लें 'भतीजा बचेगा नहीं'.

02 Mar, 13:35 (IST)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कैबिनेट बैठक की.


 

02 Mar, 13:12 (IST)

रामेश्वरम कैफ में हुए बम विस्फोट के बाद आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रामेश्वरम कैफे का दौरा किया.

02 Mar, 12:52 (IST)

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि आज मुझे गुजरात के मेरे मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ राम लला के दर्शन का सौभाग्य मिला है, यह हम सबके लिए बहुत ही भावुक क्षण है...

02 Mar, 12:29 (IST)

धानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. नादिया में अपने सभा के दौरान प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि "यहां जिस तरह टीएमसी की सरकार चल रही है, उसने बंगाल को निराश कर दिया है. पश्चिम बंगाल की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ TMC को बार-बार इतना बड़ा जनादेश दिया लेकिन TMC अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है.

02 Mar, 12:26 (IST)

बेंगलुरु में रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए विस्फोट में करीब दस लोग घायल हुए हैं. घायल हुए लोगों से शनिवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने ब्रुकफील्ड अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की.

02 Mar, 12:03 (IST)

गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या दौरे पर है. अयोध्या पहुंचने पर सीएम पटेल ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की.

02 Mar, 10:21 (IST)

भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं. उन्होंने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को इसकी सूचना एक्स पर एक पोस्ट करके दी.

Read more


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर  औरंगाबाद और बेगूसराय  आयेंगे. बिहार में होली से पहले ही प्रदेश के लोगों को कई सौगात देंगे. प्रधानमंत्री सबसे पहले औरंगाबाद पहुंचेंगे जहां वे 21,400 करोड़ रुपए से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री गंगा नदी पर छह लेन वाले पुल की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे पटना रिंग रोड के एक हिस्से के रूप में विकसित किया जाएगा. यह पुल देश के सबसे लंबे नदी पुलों में से एक होगा.

प्रधानमंत्री बिहार में नमामि गंगे के तहत लगभग 2,190 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की गई बारह परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री पटना में यूनिटी मॉल का भी शिलान्यास करेंगे. 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित होने वाली इस परियोजना की परिकल्पना एक अत्याधुनिक सुविधा के रूप में की गई है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय डिजाइन व्यवहारों, प्रौद्योगिकी, सुविधा और सौंदर्यीकरण शामिल हैं। यह मॉल राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों को एक समर्पित स्थान प्रदान करेगा, जिससे वे अपने विशिष्ट उत्पादों और शिल्प कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे.

राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के लिए 36 बड़े स्टॉल और बिहार के प्रत्येक जिले के लिए 38 छोटे स्टॉल होंगे. पीएम मोदी बिहार में तीन रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.प्रधानमंत्री बेगूसराय में भी कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दिन प्रधानमंत्री लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपए की अनेक तेल और गैस परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

बिहार में लगभग 14,000 करोड़ रुपये की तेल एवं गैस क्षेत्र की परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.प्रधानमंत्री बरौनी में हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। 9500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह संयंत्र किसानों को किफायती दर पर यूरिया उपलब्ध कराएगा और उनकी उत्पादकता तथा वित्तीय स्थिरता में वृद्धि करेगा। यह देश में फिर से चालू होने वाला चौथा उर्वरक संयंत्र होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड