लोकसभा चुनाव से पहले BRS को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए जहीराबाद के सांसद बीबी पाटिल: Live Breaking News Headlines & Updates, March 1, 2024

01 Mar, 16:32 (IST)

लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में KCR को बड़ा झटका लगा है. जहीराबाद से BRS सांसद बीबी पाटिल ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.

01 Mar, 15:26 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर पश्चिम बंगाल के आरामबाग पहुंचे. यहां उन्होंने 7,200 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

01 Mar, 14:50 (IST)

AAP सरकार की मंत्री आतिशी ने बताया कि 4 मार्च को विधानसभा में दिल्ली का बजट पेश होगा. पहले यह बजट 19 फरवरी के आसपास आने वाला था, लेकिन कुछ दिक्कतों के चलते इसमें देरी हुई. इसी कारण से दिल्ली के बजट सत्र को भी बढ़ाया गया है.

01 Mar, 13:54 (IST)

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने आज दिल्ली विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-2024 प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि ये आर्थिक सर्वे दिखा रहा है कि पिछले एक साल में दिल्ली के लोगों की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. दिल्ली सरकार का राजस्व बढ़ा है.

01 Mar, 13:24 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के धनबाद में रोड शो किया. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये 400 पार का नारा ऐसे ही नहीं लग रहा है. ये तभी लग रहा है जब मोदी की गारंटी पर देश भरोसा कर रहा है.

01 Mar, 12:19 (IST)

महाराष्ट्र में 10वीं कक्षा और छत्तीसगढ़ में 12वीं कक्षा की स्टेट बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 1 मार्च से शुरू हो गई हैं. महाराष्ट्र बोर्ड में 10वीं कक्षा की परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी.

01 Mar, 10:56 (IST)

NCP- शरदचंद्र पवार प्रमुख शरद पवार आज पुणे दौरे पर हैं. यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं.

01 Mar, 10:28 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी आज से झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के 2 दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह कई परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. प्रधानमंत्री आज धनबाद जाएंगे. वहां वे 35 हजार 7 सौ करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे. 

01 Mar, 10:25 (IST)

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर से हिंसा हुई है. 29 फरवरी और 1 मार्च की रात को स्कूल आफ लैंग्वेज में रात्रि जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच खूनी झड़प देखने को मिली है. इस हिंसक झड़प का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

01 Mar, 09:52 (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं.

Read more


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के मकसद से विचार-विमर्श करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुक्रवार तड़के समाप्त हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. यह बैठक पार्टी मुख्यालय में गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई थी और चार घंटे से अधिक समय तक चली.

मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह एवं राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया. सत्तारूढ़ दल, निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले 543 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करना चाहता है.

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी शामिल हुए.

बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी हिस्सा लिया. राज्य के नेता केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तब हिस्सा लेते हैं जब उनसे संबंधित राज्यों की सीट पर उम्मीदवार तय करने के लिए विचार किया जाता है.

सूत्रों ने बताया कि भूपेन्द्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मांडविया सहित कई ऐसे केंद्रीय मंत्रियों को आम चुनाव में मैदान में उतारे जाने की संभावना है जिन्हें पार्टी ने संसद के उच्च सदन के लिए हाल में हुए द्विवार्षिक चुनावों के दौरान दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हरारे में भारत बनाम जिम्बाब्वे के पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe 1st T20I Match Toss Winner Prediction: हरारे में टीम इंडिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

नोएडा लेटेस्ट न्यूज, 23 जुलाई 2026: गरज के साथ बारिश की संभावना, ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो, साइबर धोखाधड़ी और अवैध पीजी पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें