दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन के फ्लोर नेताओं की बैठक जारी है.
मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की मीटिंग जारी: Live Breaking News Headlines & Updates, June 24, 2024
ल्ली शराब घोटाला मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर फैसला सुनाएगी
Live Breaking News Headlines & Updates, June 24, 2024: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की याचिका पर फैसला सुनाएगी. जिसमें कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है. कोर्ट मामले में अपना फैसला दोपहर बाद सुनाएगी. ऐसे में लोगों की निगाहें होगी कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिलती है या नहीं
दरअसल जस्टिस सुधीर कुमार जैन की अवकाशकालीन पीठ ने निचली अदालत के फैसले को ईडी द्वारा चुनौती दिये जाने के बाद 21 जून को आदेश सुरक्षित रख लिया था. हाई कोर्ट ने फैसला सुनाये जाने तक निचली अदालत के फैसले के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी थी. यह भी पढ़े: Arvind Kejriwal Bail: सीएम केजरीवाल को लेकर ED पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, सुनवाई पूरी होने तक जमानत के आदेश पर लगी रोक
हालांकि सीएम केजरीवाल के जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा रोक अगाने को लेकर ऊपरी अदालत सुप्रीम कोर्ट भी रूख किया. लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया कि हाई कोर्ट के फैसले वे इंतेजार करें.
वहीं देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात दुखद हादसा हो गया. यहां प्रेम नागार इलाके में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने की वजह से चार लोगों की जाना चली गई.