राहुल गांधी के खिलाफ असम में केस दर्ज, न्याय यात्रा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान का आरोप: Live Breaking News Headlines & Updates, January 23, 2024

23 Jan, 22:56 (IST)

असम पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ हिंसा में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी.

23 Jan, 20:55 (IST)

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए योगी सरकार ने लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों पर रोक लगा दी है.

23 Jan, 18:21 (IST)

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस से चंडीगढ़ से पानीपत तक का सफर किया. पानीपत पहुंचने पर लोगों ने सीएम मनोहर लाल को फूल देकर उनका स्वागत किया.

23 Jan, 17:19 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात करने के बाद उनसे बातचीत की

23 Jan, 16:58 (IST)

आज महान स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती है. इस खास मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 128वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

23 Jan, 16:09 (IST)

उत्तर प्रदेश: आज करीब 2.5 लाख से 3 लाख श्रद्धालुओं ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं और इतनी ही संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए इंतजार कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है.

23 Jan, 15:07 (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "इस राज्य के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं. जब भी मैं राज्य में जाता हूं तो लोग मुझसे कहते हैं- बड़े पैमाने पर बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, बड़े पैमाने पर महंगाई है, किसानों की हालत खराब है... इस राज्य में किसी भी युवा को नौकरी नहीं मिल सकती है. ये वे मुद्दे हैं जो हम उठा रहे हैं और हम इसमें बहुत सफल हो रहे हैं."

23 Jan, 13:00 (IST)

असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.

23 Jan, 12:17 (IST)

म्यांमार सेना के जवानों को एयरलिफ्ट करने के मिशन के दौरान म्यांमार का एक सैन्य विमान मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया.

23 Jan, 11:32 (IST)

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पर छात्रों के साथ बातचीत की.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, January 23, 2024: रामलला की मूर्ति की बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह के बाद सोमवार शाम को राम मंदिर समेत अयोध्या के सभी मंदिरों को रोशनी से सजाया गया और आसमान पटाखों की चमक से दीपावली की तरह जगमगा उठा. प्रतिष्ठित संरचना की एक दीवार पर रोशनी से भगवान राम और देवी सीता की छवियां बनाई गईं तथा ‘राम’ नाम को मंदिर की मुख्य संरचना पर दर्शाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सोमवार को अयोध्या के मंदिर में रामलला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर को एक नए युग के आगमन का प्रतीक करार दिया और लोगों से मंदिर निर्माण से आगे बढ़कर अगले 1,000 वर्षों के मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री ने 84 सेकंड के 'अभिजीत मुहूर्त' के दौरान 'प्राण प्रतिष्ठा' के साथ 'गर्भगृह' में कई अनुष्ठान किए. अंत में मोदी ने राम के बाल रूप की 51 इंच की मूर्ति को साष्टांग प्रणाम किया. अयोध्या में राम मंदिर में विराजमान नयी प्रतिमा भगवान राम की पांच वर्ष की आयु को दर्शाती है. मूर्ति को पीले रंग की धोती और रत्न जड़ित आभूषण पहनाए गए थे। मूर्ति के गले में पीले, लाल और बैंगनी रंग के फूलों की माला भगवान की बाल छवि को सुशोभित कर रही थी.

इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही मुख्यत: हिंदुत्व के बैनर तले चला दशकों पुराना आंदोलन अपनी परिणति तक पहुंच गया. मोदी ने इसे एक नए युग का आगमन बताया. लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा रथ यात्रा के दौरान दिए ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ भाषण के 34 साल बाद आयोजित इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाखों लोगों ने अपने घरों और पड़ोस के मंदिरों में टेलीविजन पर देखा.

सैकड़ों लोग, स्थानीय निवासी और दर्शक सोमवार देर रात तक राज सदन के सुशोभित द्वार ‘लक्ष्मीद्वार’ के सामने तस्वीरें या सेल्फी लेने के लिए मौजूद रहे. प्रवेश द्वार के शीर्ष पर भगवान राम की धनुष और बाण लिए तस्वीर लगायी गयी है और यहां ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजे. प्रवेश द्वार के मेहराब के नीचे एक झूमर लगाया गया है. यह साज-सज्जा नजदीकी राम पथ से गुजरने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट