अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को ओडिशा के सभी सरकारी कार्यालय आधे दिन रहेंगे बंद: Live Breaking News Headlines & Updates, January 18, 2024

18 Jan, 23:37 (IST)

राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ओडिशा के सभी सरकारी कार्यालय आधे दिन बंद रहेंगे.   ओडिशा  ने गुरुवार को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा  समारोह को देखने को लेकर फैसला लेने के बाद सभी सरकारी कार्यालयों को आदेश जारी किया.

18 Jan, 23:28 (IST)

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश के छात्रों के साथ की बातचीत की

18 Jan, 21:30 (IST)

गुजरात के वडोदरा नाव हादसे में 8 छात्रों की झील में डूबने से मौत हो गई है. वहीं दस को रेक्स्यू किया गया है.

18 Jan, 18:37 (IST)

गुजरात में वडोदरा में बड़ा हादसा हुआ है. झील में नाव पलटने से 6 स्कूली छात्रों की मौत हो गई है.

18 Jan, 17:56 (IST)

बीजेपी नेता अपर्णा यादव को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण मिला है. निमंत्रण मिलने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी का धन्यवाद अदा किया है.

18 Jan, 17:09 (IST)

राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' होने जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है. दरअसल राम मंदिर का उद्घाटन जरूर होने जा रहा है. लेकिन मंदिर का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं है. ऐसे में उद्घाटन से पहले राम मंदिर के बचे हुए काम को पूरा करने की कोशिश की जा रही है.

18 Jan, 16:18 (IST)

गणतंत्र दिवस से पहले श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

18 Jan, 14:54 (IST)

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या को फूलों से सजाया जा रहा है.

18 Jan, 14:49 (IST)

JDS नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, "सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है... हमारी प्राथमिकता सीट शेयरिंग नहीं है, हमारी प्राथमिकता कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर जीत है... मेरे विश्लेषण के अनुसार क्या स्थिति है, उनकी पूरी जानकारी मैंने गृह मंत्री को दी है. 28 सीटें जीतने के लिए हम मिलकर काम करेंगे."

18 Jan, 13:52 (IST)

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में LOC पर बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया. इस विस्फोट में 2 जवान घायल हुए थे. एक की हालत गंभीर होने के कारण उसने दम तोड़ दिया. दूसरे जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, January 18, 2024: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान चल रहा है. रामभक्तों का 500 वर्षों का इंतजार अब खत्म होने को है. प्राण प्रतिष्ठा पूजन के तीसरे दिन यानी आज प्रभु श्रीराम की नवनिर्मित प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. गुरुवार को विधि- विधान के साथ रामलला को उनके धाम लाया जाएगा. यहां उन्हें स्थापित किया जाएगा. इससे पहले गर्भगृह में अनुष्ठानों को पूरा कराया गया. बुधवार को भी गर्भ गृह में पूजा हुई, रामलला अपने मंदिर में बुधवार को पधारे. उन्हें मंदिर का भ्रमण कराया गया.

प्रभु रामलला को गर्भगृह में स्थापित किए जाने वाले स्थान पर विशेष पूजा की गई. मुख्य यजमान अनिल मिश्र पूजा पर बैठे. इस मौके पर काशी से आए विद्वानों ने पूजा को पूर्ण कराया. मुख्य यजमान अनिल मिश्रा ने गर्भगृह में विशेष स्थान का पूजन किया, जहां पर भगवान रामलला की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा.

राम मंदिर परिसर में गर्भगृह में विषेश पूजन हुआ. इसके बाद प्रतिकात्मक मूर्ति को परिसर भ्रमण कराया गया. राम मंदिर में स्थापित होने वाली मूल प्रतिमा बुधवार शाम को ट्रक से परिसर पहुंच गई. वह लगभग 2 क्विंटल की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड