Live Breaking News Headlines & Updates, January 15, 2024: प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर की बात

दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान है, हालांकि राजधानी की वायु गुणवत्ता और गिरकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है.

15 Jan, 19:36 (IST)

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर ऊर्जा, ब्रिक्स, यूक्रेन पर चर्चा की

15 Jan, 19:00 (IST)

राम मंदिर में दर्शन के दौरान हुई इस झड़प में कांग्रेस का झंडा छीन लिया गया. आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मंदिर के प्रवेश द्वार पर झंडा फहराने की कोशिश कर रहे थे, जिसे वहां मौजूद कुछ लोगों ने रोक दिया. इस घटना से पूरे परिसर में तनाव का माहौल बन गया.

15 Jan, 17:49 (IST)

नीति आयोग के मुताबिक 24.82 करोड़ लोग पिछले 9 वर्षों में गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे हैं.गरीबी में कमी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में हुई है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी गति थोड़ी तेज रही है.

15 Jan, 16:07 (IST)

22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में अपार उत्साह है. अयोध्या श्री राम के भव्य आगमन की तैयारी कर रही है. अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा- 'प्राण प्रतिष्ठा' दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है. समारोह के बाद पीएम और मौके पर मौजूद अन्य लोग अपने विचार व्यक्त करेंगे. 20 और 21 जनवरी को दर्शन आम लोगों के लिए बंद रहेंगे..."

15 Jan, 15:06 (IST)

तमिलनाडु के अवनियापुरम जल्लीकट्टू कार्यक्रम में दो पुलिस कर्मियों सहित 45 लोग घायल हो गए और 9 लोगों को आगे के इलाज के लिए मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में रेफर किया गया.

15 Jan, 13:53 (IST)

गोवा में पणजी बाल न्यायालय ने आरोपी मां सूचना सेठ की पुलिस हिरासत 5 दिन और बढ़ा दी. आरोपी को 19 जनवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. सेठ पर गोवा में अपने चार साल के बेटे की हत्या का आरोप है.

15 Jan, 12:46 (IST)

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए 'दीवार लेखन' कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के प्रतीक 'कमल' को रंगा. भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "आज से देश भर में हमारा दीवार लेखन का कार्यक्रम शुरू हो रहा है... हमारा प्रयास है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से जुड़े... जनता से हमारी विनम्र अपील है कि देश में फिर से मोदी सरकार बने जिससे देश में स्थिरता के साथ विकास हो..."

15 Jan, 11:42 (IST)

BSP सुप्रीमो मायावती ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर ऐलान किया कि उनकी पार्टी बसपा पूरे देश में अपने बूते पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी.

15 Jan, 11:02 (IST)

अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर की तस्वीरें साझा कीं.

15 Jan, 11:01 (IST)

मणिपुर: भारत जोड़ो न्याय यात्रा अपनी यात्रा के दूसरे दिन इंफाल पश्चिम के सेकमाई से शुरू हुई. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है. मणिपुर से शुरू होकर कांग्रेस की यह यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. इस दौरान राहुल गांधी 60-70 कांग्रेस नेताओं के साथ बस से यह दूरी तय करेंगे.

Read more


इस वक्त पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है. यूपी, दिल्ली, पंजाब-हरियाणा जैसे राज्यों में कोहरे और शीतलहर का डबल अटैक लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान रविवार को 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान है, हालांकि राजधानी की वायु गुणवत्ता और गिरकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले दो दिनों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है. अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान शनिवार को 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. India Maldives Row: इसकी गारंटी नहीं दी जा सकती... मालदीव विवाद पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर.

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी पिछले तीन दिनों से भीषण ठंड की चपेट में है और रविवार को इस सर्दी के मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. आईएमडी ने सोमवार की सुबह मुख्यतः साफ आसमान और घने से बहुत घने कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है. पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 14 जनवरी से 20 जनवरी तक घने कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना है.

भारतीय रेलवे ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी और कई अन्य राज्यों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेन छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं.

मुनव्वर राणा का निधन

मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) का रविवार (14 जनवरी) देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 71 साल के थे. वह पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे. उन्हें किडनी व हृदय रोग से संबंधित समस्या थी. राणा हिंदी और उर्दू दोनों में लिखते थे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड