नवी मुंबई में एक बहुमंजिला बिल्डिंग की 27वीं मंजिल पर लगी आग, मौके पर दमकल की टीम : Live Breaking News Headlines & Updates, February 5, 2024

: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रविवार को बर्फबारी होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ जबकि कई उड़ानें रद्द कर दी गईं और राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा. इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई लेकिन कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा.

05 Feb, 23:20 (IST)

मुंबई से सटे नवी मुंबई में एक बहुमंजिला बिल्डिंग की 27वीं मंजिल पर आग लग गई है. जिस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम मौके पर मौजूद है.

05 Feb, 23:07 (IST)

गोवा के मडगांव में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होने जा रही है. रैली से पहले सीएम प्रमोद सावंत ने मडगांव केटीसी बस स्टैंड का निरीक्षण किया.

05 Feb, 22:30 (IST)

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में एक सरकारी स्कूल में सोमवार को मध्याह्न भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चों की तबियत बिगड़ गई. सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

05 Feb, 21:37 (IST)

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद 12 फरवरी को जो फ्लोर टेस्ट होने जा रहा है. फ्लोर टेस्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार में एक बार फिर से दो मंत्रलाय दिए जाने की एनडीए से मांग की है.

05 Feb, 20:50 (IST)

मुंबई के कांदिवली में 4 वर्षीय छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. यहां स्कूल का वाचमैन ने वॉशरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.

05 Feb, 19:53 (IST)

संसद में PM मोदी ने कांग्रेस सांसद डीके सुरेश की 'अलग देश' वाली टिप्पणी पर उनकी आलोचना की, उन्होंने कहा कि देश के इतने टुकड़े करने के बाद भी कांग्रेस का मन नहीं भरा।

05 Feb, 18:41 (IST)

संसद में PM मोदी ने किसान कल्याण के मुद्दे पर जवाब दिया. बोले- हमने 1.25 लाख करोड़ रुपए से अधिक का दलहन और तिलहन खरीदा

05 Feb, 18:36 (IST)

PM मोदी ने संसद में गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां. बोले- अबकी बार NDA को 400 पार सीटें मिलेंगी.

05 Feb, 18:31 (IST)

PM मोदी ने संसद में कांग्रेस पर OBC के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया. कहा- कांग्रेस OBC को बर्दाश्त नहीं कर सकती है.

05 Feb, 17:59 (IST)

संसद पीएम मोदी ने I.N.D.I.A गठबंधन पर निशाना साधा. पीएम ने कहा- अलायंश का एलाइमेंट बिगड़ गया है. इससे पहले उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई थी।

 

 

Read more


Live Breaking News Headlines & Updates, February 5, 2024: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रविवार को बर्फबारी होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ जबकि कई उड़ानें रद्द कर दी गईं और राष्ट्रीय राजमार्गों सहित विभिन्न सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ा. इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई लेकिन कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा. अधिकारियों के मुताबिक बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि जम्मू के रामबन जिले में पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 15 मिनट पर भूस्खलन होने के कारण सामरिक रूप से अहम माने जाने वाले 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगभग चार घंटे तक बाधित रहा.

कश्मीर में 'चिल्लाईं-कलां' के नाम से लोकप्रिय 40 दिनों की हाड़ कंपाने वाली सर्दियों की अवधि 30 जनवरी को समाप्त हो गई. इस बार सर्दी में घाटी में लंबे समय तक शुष्क मौसम रहा और मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई. दिल्ली में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे शहर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है. जबकि अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सुबह पांच बजे से आठ बजे के बीच बारिश हुई और शहर में सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त 24 घंटों में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रात के दौरान अधिक बारिश और मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है.

हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद पांच राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 475 सड़कें वाहनों के लिए बंद कर दी गईं. राज्य के कई इलाकों में पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे और दृश्यता कम होने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ.

किन्नौर के कल्पा में 5.6 सेंटीमीटर, भरमौर में पांच सेंटीमीटर, गोंदला में 4.2 सेमी, केलांग में तीन सेमी, खदराला और कुफरी में दो-दो सेमी, कुकुमसेरी में 1.6 सेमी और सांगला और पूह में एक सेमी बर्फबारी हुई. हिमाचल की राजधानी शिमला घने कोहरे की चादर में लिपटी रही और यहां 24 मिमी बारिश दर्ज की गई. शिमला में अधिकतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम है.

अधिकारियों ने कहा कि शिमला में 161 सड़कें बंद हैं, इसके बाद लाहौल-स्पीति में 157, कुल्लू में 71, चंबा में 69 और मंडी जिले में 46 सड़कें बंद हैं. इस बीच, उत्तराखंड में रविवार को ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी होने और निचले इलाकों में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड जारी रही.

राज्य के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड, औली, देहरादून के चकराता और उत्तरकाशी जिले के चौरंगीखाल और नचिकेता ताल में बर्फबारी हुई. इसके अलावा शनिवार रात देहरादून समेत प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई. उत्तराखंड में सेब के बागों के मालिक ताजा बर्फबारी से खुश हैं क्योंकि इससे बागों में पर्याप्त नमी आती है जिससे सेब, नाशपाती, आड़ू और अन्य फसलों की पैदावार अच्छी होती है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट