BRS नेता और नगरकुर्नूल के सांसद पोथुगंती रामुलु ने थामा BJP का दामन: Live Breaking News Headlines & Updates, February 29, 2024

29 Feb, 16:45 (IST)

BRS नेता और नगरकुर्नूल के सांसद पोथुगंती रामुलु ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

29 Feb, 16:31 (IST)

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत, विकसित मध्य प्रदेश' कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में लगभग 17,000 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी.

29 Feb, 15:33 (IST)

संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को TMC ने पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है. तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि शेख शाहजहां को 2030 तक के लिए पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया गया है.

29 Feb, 14:25 (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज CBI के सामने पेश नहीं होंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि CBI की तरफ से जो कागज आया था, उसका जवाब मैं दे चुका हूं.

29 Feb, 13:35 (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मॉरीशस के अगालेगा द्वीप में 6 सामुदायिक विकास परियोजनाओं के साथ–साथ नई हवाई पट्टी और सेंट जेम्स जेट्टी का उद्घाटन किया.

29 Feb, 12:58 (IST)

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कम्युनिस्ट पार्टियों  CPI और CPI-M के साथ गठबंधन पर मुहर लगाई है. DMK चीफ MK स्टालिन ने दोनों पार्टियों को 2-2 सीटें दी हैं.

29 Feb, 12:37 (IST)

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाए पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मेरा इसपर कुछ कहना उचित नहीं है.

29 Feb, 11:34 (IST)

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है. व्हिप का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है. दरअसल, कांग्रेस ने स्पीकर से क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी.

29 Feb, 11:29 (IST)

पश्चिम बंगाल में संदेशखली हिंसा के मुख्य आरोपी TMC नेता शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया. पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी. 

29 Feb, 10:41 (IST)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में सभी कांग्रेस विधायकों की 'ब्रेकफास्ट मीटिंग' बुलाई है. विधायक आशीष बुटेल ने कहा- यह एक महत्वपूर्ण बैठक है.

Read more


केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अभी तक कोई बैठक तय नहीं हुई है. मुंडा ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) सोसायटी की 95वीं वार्षिक आम बैठक में यह भी कहा कि इस संबंध में जल्द समाधान खोजने की जरूरत है. किसान समूहों के साथ अगले दौर की वार्ता की योजना के बारे में पूछने पर मुंडा ने कहा, ''अभी कुछ नहीं है.''

उन्होंने हालांकि कहा कि समाधान निकालने की जरूरत है और इसलिए बातचीत की जाएगी. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए 'दिल्ली चलो' मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं.

इससे पहले, मुंडा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान समुदाय के कल्याण के लिए जलवायु परिवर्तन और मिट्टी के कटाव की चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया. मंत्री ने कहा कि सरकार अब देश की पोषण सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

मुंडा ने यह भी कहा कि आईसीएआर ने पिछले 10 वर्षों में अधिक उपज देने वाली 2,279 किस्मों के बीज तैयार किए हैं, जबकि संप्रग सरकार के दौरान 1,225 किस्में तैयार की गईं थीं. इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आज भारत दूध और दालों का दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादक है. चावल, गेहूं, सब्जियों, फलों और मछली के उत्पादन में देश दूसरे स्थान पर है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड