U19 वर्ल्ड कप में भारत को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया चौथी बार बना चैम्पियन: Live Breaking News Headlines & Updates, February 11, 2024

11 Feb, 21:16 (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में भारत को पराजित किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथी बार चैम्पियन बनी है. वहीं भारत का छठी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया.

11 Feb, 20:17 (IST)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की घोषणा की है. बीजेपी ने यूपी से सात उम्मीदवार और उत्तराखंड से एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है.

11 Feb, 17:09 (IST)

पंजाब: 13 फरवरी को 'दिल्ली-चलो' विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए किसान बठिंडा से दिल्ली के लिए रवाना हुए.

11 Feb, 14:54 (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के सदस्यों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कल, 12 फरवरी को अयोध्या के राम मंदिर का दौरा करेंगे.

11 Feb, 14:21 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं है, हमारे लिए तो जनजातीय समाज हमारे देश का गौरव है..."

11 Feb, 14:11 (IST)

झाबुआ, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "झाबुआ जितना मध्य प्रदेश से जुड़ा है उतना ही गुजरात से भी जुड़ा है...झाबुआ और इस पूरे इलाके की गुजरात से केवल सीमा ही नहीं लगती बल्कि दोनों तरफ के लोगों के दिल भी मजबूती से जुड़े हुए हैं...गुजरात में रहते हुए मुझे यहां के जनजीवन से, यहां की परंपराओं से करीब से जुड़ने का अवसर मिला..."

11 Feb, 13:32 (IST)

दिल्ली: अलीपुर में एक जूता फैक्ट्री में आग लगी. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

11 Feb, 13:00 (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्पीकर सतीश महाना के निमंत्रण पर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य आज राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम लला के दर्शन करेंगे.

11 Feb, 12:26 (IST)

पटना: कल बिहार विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर RLJP के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा, "खेला तो हो गया... अब कोई खेला नहीं है. ये बयान भ्रमित करने के लिए दिए जा रहे हैं... जिन लोगों ने अपने विधायकों को बंद करके रखा है, खाना पीना दे रहे हैं, मोबाईल तक बंद कर दिए हैं, वो लोग डर रहे हैं और वही कह रहे हैं कि खेला होगा..."

11 Feb, 11:36 (IST)

अंबाला, हरियाणा: किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले पंजाब-हरियाणा सीमा पर शंभू बाॅर्डर सील किया गया. सीमा पर BSF और RAF के जवान भी तैनात किए गए हैं.

Read more


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से शनिवार को 11 घंटे तक पूछताछ की. केंद्रीय एजेंसी ने इसी मामले में हाल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. साहू (64) को सुबह पूर्वाह्न 11 बजे रांची में ईडी के दफ्तर में प्रवेश किया था और रात 10 बजे वह वहां से निकले. अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ पूरी नहीं हो पाने के कारण उन्हें रविवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

कांग्रेस सांसद पिछले साल दिसंबर में आयकर विभाग द्वारा ओडिशा में स्थित बौध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) से जुड़े परिसरों पर तलाशी के दौरान 351.8 करोड़ रुपये की नकदी जब्त किए जाने के बाद खबरों में आए थे. इस कंपनी के प्रवर्तक कांग्रेस सांसद के परिवार के सदस्य हैं.

अधिकारियों ने बताया कि ईडी साहू से सोरेन के साथ उसके कथित संबंधों और पिछले महीने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता के दिल्ली स्थित आवास पर तलाशी के दौरान जब्त की गयी एक लग्जरी कार के संबंध में उनका बयान दर्ज कर रही है.

अधिकारियों के अनुसार, ईडी अधिकारियों को दक्षिण दिल्ली में झारखंड सरकार के पट्टे पर लिए गए आवास में लग्जरी कार की चाबी मिली और तलाशी पूरी करने के बाद वे कार अपने साथ ले गए.

अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव और सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू भी राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़ी धनशोधन जांच में पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए. ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को मामले के संबंध में प्रसाद से कई घंटों तक पूछताछ की थी.

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संबंधित धनशोधन मामले में एक अन्य आरोपी भानु प्रताप प्रसाद को शनिवार को रांची के बार्गेन सर्कल में जमीन के एक हिस्से पर ले जाया गया. अधिकारियों ने कहा कि झारखंड सरकार के राजस्व विभाग के पूर्व उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद मामले के सिलसिले में ईडी की हिरासत में हैं और उन्हें जांच के हिस्से के रूप में वहां ले जाया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट