जम्मू-कश्मीर को मिला हक, आतंकवाद का अंत: पीएम मोदी: Live Breaking News Headlines & Updates, February 10, 2024

10 Feb, 17:36 (IST)

तेलंगाना ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,75,891 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है.

10 Feb, 16:37 (IST)

गुजरात: वलसाड के धरमपुर में विल्सन हिल्स के रास्ते एक स्कूल बस में आग लग गई. बस सिलवासा से 30 स्कूली बच्चों और 3 शिक्षकों को पिकनिक के लिए ले जा रही थी. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है क्योंकि घटना से पहले सभी यात्री बस से उतर गए थे.

10 Feb, 15:46 (IST)

उत्तराखंड: हल्द्वानी हिंसा मामले के आरोपी को कोतवाली थाने लाया गया. हल्द्वानी शहर में बीते गुरुवार को हुई हिंसा के बाद अब भी पूरे शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है. इसके चलते एहतियात के दौरान पर शनिवार को बी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. हिंसा के तीसरे दिन स्कूल, कॉलेज और बाजार तीसरे दिन भी बंद हैं. पूरे हल्द्वानी शहर में आज भी सन्नाटा पसरा हुआ है. उपद्रव को लेकर हल्द्वानी पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी.

10 Feb, 13:51 (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत 1,411 करोड़ की लागत से 24,184 आवासों का ई-लोकार्पण किया.

10 Feb, 12:39 (IST)

झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी. मिश्रा को ED ने अवैध खनन मामले में गिरफ्तार किया है.

10 Feb, 10:42 (IST)

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के बडगाम इलाके में एनआईए की तलाशी जारी है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

10 Feb, 10:28 (IST)

गुजरात: भरूच में अंकलेश्वर जीआईडीसी औद्योगिक एस्टेट में एक पैकेजिंग कंपनी में आग लग गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.

10 Feb, 09:23 (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर जारी है, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

10 Feb, 09:13 (IST)

उत्तराखंड: अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद, हल्द्वानी के हिंसा प्रभावित क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सुरक्षा अधिकारी तैनात किए गए.


मौजूदा बजट सत्र के अंतिम दिन शनिवार को संसद के दोनों सदनों में अयोध्या स्थित राम मंदिर के ‘‘ऐतिहासिक’’ निर्माण और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर अल्पकालिक चर्चा की जाएगी. लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी दोनों सदनों की शनिवार की संशोधित कार्यसूची में यह जानकारी दी गई. कार्यसूची में उस दिन सदन में उठाए जाने वाले एजेंडे के मुख्य विषय शामिल होते हैं और आम तौर पर इसे सत्र अवधि के दौरान बैठक की तारीख से दो दिन पहले दैनिक रूप से जारी किया जाता है. अंतिम एजेंडा कार्य की संशोधित सूची में शामिल होता है और बैठक के पूर्ववर्ती कार्य दिवस पर जारी किया जाता है.

लोकसभा में ‘श्री राम मंदिर के ऐतिहासिक निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा’ विषय पर नियम 193 के तहत चर्चा कराने का नोटिस बीजेपी के सांसद सत्यपाल सिंह और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के श्रीकांत शिंदे की ओर से दिया गया. श्रीकांत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं. राज्यसभा में इसी विषय पर अल्पकालिक चर्चा का नोटिस बीजेपी सांसदों सुधांशु त्रिवेदी, के. लक्ष्मण और मनोनीत सदस्य राकेश सिन्हा ने दिया है.

संसद के उच्च सदन में सरकार की ओर से लाए गए ‘भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र’ विषय पर भी चर्चा होगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को इसे राज्यसभा में पेश किया था. बीजेपी ने इन विषयों पर चर्चा के दौरान अपने सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए व्हिप जारी किया है. निचले सदन में ‘अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र’ विषय पर चर्चा पूरी हो चुकी है.

वित्त मंत्री ने चर्चा का जवाब देते हुए शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधा था और कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की तत्कालीन सरकार ने कोयले को राख बना दिया था जबकि मौजूदा सरकार ने उसी कोयले को हीरा बना दिया. बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को हुई थी और इसे नौ फरवरी को समाप्त होना था लेकिन उक्त दोनों विषयों के मद्देनजर सत्र को एक दिन बढ़ाकर शनिवार तक कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट