जम्मू-कश्मीर: हीरानगर सेक्टर के सैदा सुखल गांव में गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया. सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं; ऑपरेशन जारी है.
कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया: Live Breaking News Headlines & Updates, 11 June, 2024
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय रेल मंत्री रूप में मंत्रालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला. मंत्रालय पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री को एक बार फिर से जनता ने आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है. इसमें रेलवे का एक बड़ा रोल रहेगा.
Live Breaking News Headlines & Updates, 11 June, 2024: आपका स्वागत है हमारी हिंदी लाइव ब्लॉग में, जहां हम आप तक देश-दुनिया की ताजा खबरें पहुंचाएंगे. राजनीति से लेकर अपराध, मनोरंजन, वायरल और खेल जगत तक, हर क्षेत्र की महत्वपूर्ण खबरें यहीं मिलेंगी. तो पल पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए...
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संभाला कार्यभार, 9 जून को ली थी मंत्री पद की शपथ
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय रेल मंत्री रूप में मंत्रालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला. मंत्रालय पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री को एक बार फिर से जनता ने आशीर्वाद देकर सेवा का मौका दिया है. इसमें रेलवे का एक बड़ा रोल रहेगा. प्रधानमंत्री ने 10 वर्षों में रेलवे में बड़ा सुधार किया है. रेलवे हमारे देश की अर्थव्यवस्था की मज़बूत रीढ़ की हड्डी है. इसलिए रेलवे को केंद्र करके रखा गया है, एक भावनात्मक संबंध हैं, इसी विजन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मुझे दी गई है."
मतदाताओं का आभार जताने आज रायबरेली जाएंगे सोनिया, राहुल और प्रियंका
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज रायबरेली और अमेठी के पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और एक सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वो जीत के लिए जनता का आभार जताएंगे. सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और अमेठी के सांसद केएल शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे.
18 जून को वाराणसी में किसानों को संबोधित करेंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून को वाराणसी आएंगे. इस दिन वो किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे. भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला वाराणसी दौरा होगा.
UN चीफ गुटेरेस ने PM मोदी को तीसरे कार्यकाल की शुरुआत पर बधाई दी
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरे कार्यकाल की शुरुआत पर बधाई दी और वह उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, "भारत की जनता और सरकार को इस बड़े पैमाने पर चुनाव आयोजित करने के लिए बधाई, जो दुनिया में कहीं और नहीं देखा गया है.
मणिपुर शांति की राह देख रहा, बहाल करना प्राथमिकता होनी चाहिए : मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को संघर्षग्रस्त पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की स्थिति पर चिंता जताई. मणिपुर पिछले साल तीन मई से बड़े पैमाने पर अशांति से प्रभावित है. मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस प्रशिक्षुओं (ट्रेनी) के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, "मणिपुर एक साल से शांति का इंतजार कर रहा है. हिंसा को रोकना होगा और इसे प्राथमिकता देनी होगी."