Delhi Weather: दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.

Representative Image | Photo: PTI

नयी दिल्ली, 22 अगस्त:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. वहीं मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज़्यादा रहा. आईएमडी ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई. हिमाचल में भारी बारिश होने का अनुमान, शिमला और मंडी में दो दिन के लिए स्कूल बंद.

मंगलवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान था लेकिन देर शाम तक बारिश की कोई सूचना नहीं है. हालांकि, शाम में आसमान में बादल छाए जरूर. दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा था.

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक करीब 38.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा.

आईएमडी ने बुधवार को आसमान में आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.

दिल्ली में पिछले चार महीनों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. मगर अगस्त के महीने में सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\