Uttar Pradesh: लखनऊ में बनेगी भगवान लक्ष्मण की 151 फीट ऊंची प्रतिमा

लखनऊ (Lucknow) में भगवान राम (Lord ram) के छोटे भाई लक्ष्मण की 151 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. लखनऊ नगर निगम की कार्यकारी समिति ने इसे प्रभाव में लाने का निर्णय लिया है.

laxman (Photo Credit: Youtube)

लखनऊ, 30 मार्च : लखनऊ (Lucknow) में भगवान राम (Lord ram) के छोटे भाई लक्ष्मण की 151 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) की कार्यकारी समिति ने इसे प्रभाव में लाने का निर्णय लिया है. यह भी पढ़े:  Uttar Pradesh: 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की निगाहें सभी 403 सीट जीतने पर

 लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया के मुताबिक, "कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से लखनऊ शहर की स्थापना करने वाले भगवान लक्ष्मण की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव पारित किया है. कार्यकारी समिति ने प्रतिमा के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि को निर्धारित किया है. हालांकि, आवश्यकता होने पर हम परियोजना के लिए और अधिक राशि देने में संकोच नहीं करेंगे."

नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कहा कि राजस्थान, लखनऊ और अन्य राज्यों के मूर्तिकारों से इस काम के लिए संपर्क किया जा रहा है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा.

मेयर ने कहा, "हम प्रतिमा की थीम पर काम कर रहे हैं। लखनऊ नगर निगम द्वारा एक गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा, जिसमें भगवान लक्ष्मण के बारे में सभी तथ्यों, उनकी कहानी, उनके बलिदान, भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति, उनकी नैतिकता और उनकी सादगी को चित्रित किया जाएगा. इतना ही नहीं, यहां उनके जीवन दर्शन के लिए रोजाना एक लाइट-साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा। इसका मकसद हमारी संस्कृति और विरासत को दर्शाना है."

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 8, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोने के दाम बढ़े; जानें 22K और 24K की ताजा कीमतें