लॉ छात्रा से रेप के आरोपी चिन्मयानंद को शाहजहांपुर जेल में किया गया शिफ्ट, नहीं मिली जमानत
शाहजहांपुर लॉ स्टूडेंट से यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को सोमवार को शाहजहांपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. उन्हें आज देर शाम संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) से छुट्टी दी गई थी.
लखनऊ: शाहजहांपुर (Shahjahanpur) लॉ स्टूडेंट (Law Student) से यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद (Chinmayanand) को सोमवार को शाहजहांपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. उन्हें आज देर शाम संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) से छुट्टी दी गई थी. इससे पहले जिला अदालत ने चिन्मयानंद की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
पीजीआई द्वारा देर शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया कि ‘‘स्वामी चिन्मयानंद को आज शाम साढे़ छह बजे पीजीआई के हृदय रोग विभाग से छुट्टी (डिस्चार्ज) दे दी गयी.’’ इस बारे में जब पीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने चिन्मयानंद को अस्पताल से छुट्टी मिलने की पुष्टि की.
BJP leader Chinmayanand sent to Shahjahanpur jail after being discharged from the Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences, Lucknow. A law student had accused Chinmayanand of sexual harassment. (file pic) pic.twitter.com/1ep1eGn6ji
— ANI UP (@ANINewsUP) September 30, 2019
यह भी पढ़े- चिन्मयानंद से उगाही के मामले में आरोपी छात्रा को SIT कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा
चिन्मयानंद को 23 सितंबर को सीने में दर्द तथा निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. उनकी एंजियोग्राफी की गयी लेकिन कोई ब्लॉकेज नहीं पाया गया. स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के कारण वह अब तक पीजीआई में ही भर्ती थे.
(एजेंसी इनपुट के साथ)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

