नोएडा: नाबालिग ने पंखे से झूलकर की आत्महत्या
थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले पांचवी कक्षा के छात्र ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
नोएडा: थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले पांचवी कक्षा के छात्र ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना सेक्टर 49 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले पांचवी कक्षा के छात्र ने बीती रात अपने घर पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चे की मां अपने पति से अलग होकर बरौला गांव में अपने बच्चों के साथ रह रही थी. उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

