जरुरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana: लाडली बहनों के लिए अच्छी खबर! अप्रैल की किस्त जमा होने की तारीख को लेकर आई नई अपडेट

महाराष्ट्र में लाडली बहनों (Maharashtra Majhi Ladki Bahin) को अप्रैल की दसवीं किश्त 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.

Ladki Bahin Yojana: लाडली बहनों के लिए अच्छी खबर! अप्रैल की किस्त जमा होने की तारीख को लेकर आई नई अपडेट
Ladli Behna Yojana Maharashtra

महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना  (Majhi Ladki Bahin Yojana) को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. राज्य की महिला और बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने जानकारी दी है, कि अप्रैल महीने की किश्त 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है. उन्होंने बताया कि योजना में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है, और इसके सभी नियम पहले जैसे ही रहेंगे. पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी. इस योजना का उद्देश्य है, कि गरीब महिलाओं को न्यूनतम 1500 रूपये की मासिक मदद सुनिश्चित की जाए, चाहे वह ‘माझी लाडकी बहिण योजना’ से हो या ‘नमो शेतकरी योजना’ (Namo Shetkari Yojana) के जरिए हो.

आदिती तटकरे ने स्पष्ट किया है, कि जिन महिलाओं को ‘नमो शेतकरी योजना’ के तहत पहले से 1000 रूपये की सहायता राशि मिल रही है, उन्हें माझी लाडकी बहिण योजना के तहत केवल 500 रूपये ही मिलेंगे. इसका कारण यह है, कि सरकार ने पहले ही नियम बना रखा है, कि एक महिला एक ही समय में दो योजनाओं से पूरा लाभ नहीं ले सकती है.

इसका मतलब यह है, कि जिन महिलाओं को नमो शेतकरी और पीएम किसान सम्मान निधि योजनाओं (PM Kisan Samman Nidhi Schemes) से सालाना 12,000 रूपये मिलते हैं, उन्हें माझी लाडकी बहिण योजना से सिर्फ शेष 6000 रूपये (500 रूपये प्रतिमाह) की ही मदद दी जाएगी.

अब तक कितनी महिलाओं को मिला लाभ?

आदिती तटकरे ने यह भी बताया है, कि योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 47 लाख हो गई है. जब अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी किश्त दी गई थी, तब यह संख्या 2 करोड़ 33 लाख थी. मंत्री ने जोर देकर कहा, कि यह योजना पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से लागू की जा रही है और इसका लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिल रहा है, जो इसके लिए वाकई पात्र हैं.

कब मिलेगी अप्रैल की किस्त?

यह योजना जुलाई 2024 से लागू है. तब से अब तक पात्र महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 9 महीनों में कुल 13,500 रुपये की राशि दी जा चुकी है. अभी तक की आठवीं और नौवीं किश्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8-15 मार्च) के बीच ट्रांसफर की गई थी. अब दसवीं किश्त अप्रैल के अंत में अक्षय तृतीया के दिन मिलने की संभावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 08:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).