Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहन योजना की जून महीने की किस्त को लेकर बड़ी खबर, जानें किस तारीख से खातों में आएंगे 1,500 रुपये!
महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है. 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के तहत मई महीने की किस्त के सफल वितरण के बाद, अब राज्य सरकार ने जून 2026 की मासिक किस्त जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं.
Ladki Bahin Yojana June Installment: महाराष्ट्र की लाखों महिलाओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है. 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना' के तहत मई महीने की किस्त के सफल वितरण के बाद, अब राज्य सरकार ने जून 2026 की मासिक किस्त जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. महिला एवं बाल विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार, जून महीने के 1,500 रुपये की सम्मान राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया आगामी 5 जुलाई से लेकर 10 जुलाई के बीच पूरी की जाएगी. हालांकि सरकार की तरफ से डेट को लेकर अधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 5 जुलाई के बाद से पैसे जारी होनशुरू हो जाएंगे.
किस्तों का भुगतान समय पर करने के सख्त निर्देश
राज्य सरकार ने साफ किया है कि मानसून के मौसम और आगामी खेती के खर्चों को देखते हुए इस बार जून की किस्त बिना किसी देरी के सीधे महिलाओं के आधार-लिंक्ड बैंक खातों (Aadhaar-seeded accounts) में भेजी जाएगी. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बैंक और वित्तीय विभागों को निर्देश दिए हैं कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के दौरान सर्वर डाउन होने जैसी तकनीकी दिक्कतों को पहले ही दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि 5 जुलाई तक सभी पात्र लाभार्थियों को उनके पैसे मिल सकें. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana Update: लाडकी बहन योजना पर बड़ा अपडेट, 12 से 15 जून के बीच आ सकती है मई महीने की किस्त!
केवल इन महिलाओं के खातों में ही आएगी जून की राशि
जून महीने की किस्त केवल उन्हीं लाभार्थियों को ट्रांसफर की जाएगी जिन्होंने निम्नलिखित प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं:
-
सफल ई-केवाईसी (e-KYC): जिन महिलाओं का आधार वेरिफिकेशन और मोबाइल नंबर लिंकिंग पूरी तरह अपडेटेड है.
-
सक्रिय बैंक खाता: बैंक खाता चालू स्थिति में होना चाहिए और वह आधार कार्ड से जुड़ा होना अनिवार्य है.
-
स्वीकृत आवेदन: जिन आवेदनों को स्क्रूटनी के दौरान 'अपात्र' (Ineligible) नहीं पाया गया है.
जिन महिलाओं के बैंक खातों में मई की किस्त सफलतापूर्वक आ चुकी थी, उन्हें जून की किस्त बिना किसी नए वेरिफिकेशन के सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी.
पैसे न आने पर क्या करें?
यदि 5 जुलाई तक आपके खाते में जून महीने के 1,500 रुपये की राशि जमा नहीं होती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप तुरंत ये दो कदम उठा सकते हैं:
-
पोर्टल पर स्टेटस जांचें: योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर लॉगिन करके चेक करें कि कहीं आपका बैंक आधार सीडिंग स्टेटस 'पेंडिंग' या 'रिजेक्टेड' तो नहीं दिखा रहा है.
-
आंगनवाड़ी केंद्र से संपर्क: अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, सेतु कार्यालय या ग्राम पंचायत के नोडल अधिकारी से संपर्क करें. वहां जाकर आप अपने बैंक खाते का डीबीटी एक्टिवेशन फॉर्म दोबारा जमा करवा सकती हैं, जिसके बाद रुकी हुई किस्तें एक साथ ट्रांसफर कर दी जाएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2026 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

