कोविड-19 : दिल्ली के कारोबारी बाजारों में लॉकडाउन लागू करने के खिलाफ

दिल्ली के अधिकतर कारोबारियों ने केजरीवाल सरकार द्वारा बाजार में लॉकडाउन लागू करने की योजना पर मंगलवार को निराशा व्यक्त की.

प्रतिकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली, 18 नवंबर : दिल्ली (Delhi) के अधिकतर कारोबारियों ने केजरीवाल सरकार द्वारा बाजार में लॉकडाउन (Lockdown) लागू करने की योजना पर मंगलवार को निराशा व्यक्त की.

कारोबारियों का कहना है कि उन्हें ‘बलि का बकरा’ बनाया जा रहा है और वे पहले लॉकडाउन से हुए नुकसान से ही अबतक उबर नहीं पाए हैं.

यह भी पढ़े : हरियाणा में ‘लव-जिहाद’ से निपटने के लिए कानून बनाने की योजना, गृहमंत्री अनिल विज ने कहा- जल्द ही होगा कमेटी का गठन.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र से उन बाजारों में लॉकडाउन लागू करने का अधिकार देने की मांग की जो संक्रमण के केंद्र के रूप में उभर सकते हैं.

सरोजनी नगर बाजार संघ के महासचिव अशोक रंधावा ने कहा, ‘‘सरकार हमसे बलि के बकरे जैसा व्यवहार कर रही है. हमने इस त्योहारी मौसम में नुकसान की कुछ भरपाई की है और सरकार फिर से बाजार बंद करने की धमकी दे रही है. हम कोविड-19 से बचने के लिए सामाजिक दूरी रखने और मास्क आदि इस्तेमाल करने जैसे एहतियाती कदमों का अनुपालन कर रहे हैं.’’

यह भी पढ़े : Rajasthan: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, 30 नवंबर तक सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद.

नयी दिल्ली कारोबारी संघ के एक प्रतिनिधि, जिसके तहत कनॉट (Connaught) प्लेस (Place) भी आता है, ने कहा कि सभी बाजारों के लिए एक ही नियम नहीं लागू किया जा सकता.

हालांकि, चांदनी चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने सरकार के पक्ष का समर्थन किया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड