आवारा कुत्ते के साथ मजदूर ने किया 'सेक्स', ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने कहा कि इस घटना के चश्मदीद गवाह 3 युवक हैं जो रात नौ बजे के करीब लेक टाउन क्रॉसिंग की तरफ जा रहे थे.
कोलकाता: सूबे में महिलाओं की सुरक्षा के बाद अब पशुओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा हो गया. जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में एक 35 साल के शख्स को एक आवारा कुत्ते से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम कमलेश महतो है. बताया जा रहा है कि लेक टाउन के पातिपुकुर इलाके में शख्स ने यह घिनौना काम तब किया जब उसकी पत्नी और 3 बच्चे बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे.
पुलिस ने कहा कि इस घटना के चश्मदीद गवाह 3 युवक हैं जो रात नौ बजे के करीब लेक टाउन क्रॉसिंग की तरफ जा रहे थे.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के वक्त कमलेश पूर्ण रूप से नग्न अवस्था में था. उसने शराब पी रखी थी.
आरोपी कमलेश महतो पेपर मैन्युफेक्चरिंग यूनिट में एक दैनिक मजदूर है और स्टाफ क्वार्टर में रहता है. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज हुआ है. आरोप सिद्ध होने पर शख्स को उम्रकैद भी हो सकती है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2018 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

