पश्चिम बंगाल: कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में लगी बड़ी आग
मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं. फिलहाल पार्क स्ट्रीट पर यातायात को बंद कर दिया गया है. मुलिक बाजार से ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है.
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार सुबह भीषण आग लगी. ख़बरों के अनुसार आग शहर के पार्क स्ट्रीट के एक बहुमंजिला इमारत में लगी. आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की दर्जन भर गाड़ियां पहुंची हैं. ख़बरों के अनुसार दूर से ही आग की लपटें दिखाई डे रही हैं. बताया जा रहा है कि पार्क स्ट्रीट के एपीजे हाउस के एक ऑफिस के सर्वर रूम में ये आग लगी है.
वहीं, मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं. फिलहाल पार्क स्ट्रीट पर यातायात को बंद कर दिया गया है. मुलिक बाजार से ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है.
Fire breaks out at in a high rise building on Kolkata's park street. 10 fire tenders at the spot pic.twitter.com/oU1bxBxfQr
— ANI (@ANI) November 5, 2018
बता दें कि पूरे इलाके में धुआं भर गया है. अब तक आग लगने के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली हैं. पुलिस और दमकल के अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

