देश

Khalistani-Gangster Nexus: ईडी ने राजस्थान, हरियाणा में 12 स्थानों पर तलाशी ली

खालिस्तानी-गैंगस्टर गठजोड़ पर कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई और काला जत्थेदी गैंग के कथित संदिग्धों से जुड़े परिसरों पर हरियाणा और राजस्थान में 12 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली.

Khalistani-Gangster Nexus: ईडी ने राजस्थान, हरियाणा में 12 स्थानों पर तलाशी ली
Photo Credis ANI

नई दिल्ली, 5 दिसंबर : खालिस्तानी-गैंगस्टर गठजोड़ पर कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लॉरेंस बिश्नोई और काला जत्थेदी गैंग के कथित संदिग्धों से जुड़े परिसरों पर हरियाणा और राजस्थान में 12 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली. ईडी सूत्रों के अनुसार, एजेंसी के अधिकारी खालिस्तान और गैंगस्टरों से जुड़े कथित संदिग्धों से संबद्ध परिसरों पर दोनों राज्यों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं.

तलाशी लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगियों, गोल्डी बराड़ और काला जत्थेदी से जुड़े परिसरों पर चल रही है, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं. सूत्र ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और काला जत्थेदी गिरोह के सदस्यों के विदेश में खालिस्तानी सदस्यों के साथ संबंध होने का संदेह है. यह भी पढ़ें : Cyclone Michaung: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान, मिगजॉम का लैंडफॉल शुरू; देखें Live लोकेशन

तलाशी मंगलवार सुबह शुरू हुई और वर्तमान में कई स्थानों पर चल रही है. ईडी के अधिकारी इस घटनाक्रम पर चुप्पी साधे हुए हैं. इससे पहले एनआईए ने खालिस्तानी और गैंगस्टर गठजोड़ के खिलाफ भी कार्रवाई की थी और कई राज्यों में कई स्थानों पर तलाशी ली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).