Kerala Train Fire Case : केरल एसआईटी ने आरोपी शाहरुख सैफी से की पूछताछ

केरल ट्रेन में लगी आग के मामले में राज्य पुलिस का विशेष जांच दल आरोपी शाहरुख सैफी से पूछताछ कर रहा है, हालांकि अभी कुछ खास प्रगति नहीं हुई है. गौरतलब है कि दो अप्रैल को दिल्ली निवासी सैफी ने अपने सहयात्रियों को कन्नूर जाने वाली चलती ट्रेन में आग के हवाले कर दिया था.

Kerala Train Fire Case (Photo Credit: IANS Twitter)

तिरुवनंतपुरम, 8 अप्रैल: केरल ट्रेन में लगी आग के मामले में राज्य पुलिस का विशेष जांच दल आरोपी शाहरुख सैफी से पूछताछ कर रहा है, हालांकि अभी कुछ खास प्रगति नहीं हुई है. गौरतलब है कि दो अप्रैल को दिल्ली निवासी सैफी ने अपने सहयात्रियों को कन्नूर जाने वाली चलती ट्रेन में आग के हवाले कर दिया था. यह भी पढ़ें: Kerala Gold Smuggling Case: ED ने केरल सोना तस्करी मामले में सरगना के.टी. रमीस गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

जांच दल का नेतृत्व एडीजीपी-एमआर अजित कुमार कर रहे हैं. कोझिकोड में 11 दिनों की पुलिस हिरासत मिलने के बाद शुक्रवार शाम से आरोपी से पूछताछ चल रही है. भले ही सैफी ने अपराध स्वीकार कर लिया हो, लेकिन उसके कृत्य के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है. इसके साथ ही, दिल्ली में केरल पुलिस की एक टीम उसके बारे में जानकारी एकत्र कर रही है, क्योंकि उसके माता-पिता ने 31 मार्च को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था.

सूत्रों के मुताबिक वह दो अप्रैल को शोरनूर रेलवे स्टेशन पर उतरा था. शुक्रवार को, जांच दल शोरनूर पहुंचा और इलाके के कुछ पेट्रोल पंपों पर पूछताछ की. समझा जाता है कि सैफी ने दो कैन में पेट्रोल खरीदा और रविवार रात कन्नूर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया. ट्रेन जब कोझिकोड से कन्नूर जा रही थी, तब सैफी ने साथी यात्रियों पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी.

चलती ट्रेन से कूदने के बाद दो वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य झुलस गए. केंद्रीय एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर बुधवार तड़के महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने रत्नागिरी से सैफी को हिरासत में लिया. इसके बाद उसे केरल पुलिस को सौंप दिया गया, जो अगली सुबह उसे कोझिकोड ले आई और कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दिन के बाद शुक्रवार को उसे पहले न्यायिक हिरासत और फिर 11 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी