Kerala Gold Smuggling Case: ED ने केरल सोना तस्करी मामले में सरगना के.टी. रमीस गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
रमीस को पहले भी इसी मामले में एनआईए और कस्टम विभाग गिरफ्तार कर चुका है. माना जा रहा है कि रमीश पश्चिम एशियाईदेशों से सोना तस्करी को नियंत्रित करता है. ईडी ने बुधवार को उसे पूछताछ के लिए बुलाया था और वहीं गिरफ्तार कर लिया.
कोच्चि, 7 अप्रैल: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल सोना तस्करी मामले में सरगना के.टी. रमीस को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि रमीस को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था जब उसे एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसमें स्वप्ना सुरेश मुख्य अभियुक्त है. यह भी पढ़ें: Delhi : नौकरी के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
रमीस को पहले भी इसी मामले में एनआईए और कस्टम विभाग गिरफ्तार कर चुका है. माना जा रहा है कि रमीश पश्चिम एशियाईदेशों से सोना तस्करी को नियंत्रित करता है. ईडी ने बुधवार को उसे पूछताछ के लिए बुलाया था और वहीं गिरफ्तार कर लिया. उसे यहां एक अदालत में पेश किया गया जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सूत्रों के अनुसार, इससे इस बात का पता चलता है कि केंद्रीय एजेंसी इस मामले को लेकर कितनी गंभीरता से काम कर रही है. एनआईए द्वारा स्वप्ना की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद मामले में रमीस का नाम सामने आया। जल्द ही उसे आरोपी बना दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2023 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

