देश

कांग्रेस नेता वी.एम.सुधीरन के घर से निकलीं रहस्यमयी चीजें, काला जादू की तरफ इशारा

इस पुरे मामले पर बात करते हुए नेता ने कहा, ऐसा नौवीं बार हुआ है। मैंने सभी बरामद चीजें पुलिस को सौंप दी है।

कांग्रेस नेता वी.एम.सुधीरन के घर से निकलीं रहस्यमयी चीजें, काला जादू की तरफ इशारा
कांग्रेस नेता ने कहा, ऐसा नौवीं बार हुआ है (Photo Credit-Twitter)

तिरुवनंतपुरम: केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वी.एम.सुधीरन ने रविवार को अपने घर के बागीचे में जमीन से निकली एक बोतल में तांबे की कुछ छड़ें पाए जाने के बाद पुलिस में काले जादू की तरफ इशारा करते हुए मामला दर्ज कराया है.

कांग्रेस नेता की मानें तो इस तरह की घटनाएं इससे पहले भी हुई हैं लेकिन इस बार उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को देने का फैसला किया.

इस पुरे मामले पर बात करते हुए नेता ने कहा, ऐसा नौवीं बार हुआ है.  मैंने सभी बरामद चीजें पुलिस को सौंप दी है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मैं उन लोगों को लेकर बहुत दुखी हूं जो आधुनिक युग में इस तरह की चीजों के पीछे हैं और जो इस तरह की चीजों में विश्वास रखे हुए हैं.

बहरहाल कांग्रेस नेता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2018 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).