Kerala Boat Accident: दो और शव बरामद, मरने वालों की संख्या हुई चार
भरतपुझा नदी से रविवार को दो और शव मिलने के साथ ही केरल नाव हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है. मृतकों की पहचान अब्दुल सलाम और अबुबकर के रूप में हुई है.
तिरुवनंतपुरम, 20 नवंबर : भरतपुझा नदी से रविवार को दो और शव मिलने के साथ ही केरल नाव हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है. मृतकों की पहचान अब्दुल सलाम और अबुबकर के रूप में हुई है.
मलप्पुरम जिले के चमरावट्टम इलाके में शनिवार शाम भरथपुझा नदी में एक देशी नाव पलट गई थी. दो अन्य रुकिया और साइनाबा के शव शनिवार रात को ही नदी से निकाले गए थे. यह भी पहें : जिंदगी की जंग हार गई बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा, कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में हुआ निधन
बचाई गई महिलाएं बीवाथू और रसिया का अलाथियुर सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ हो रही हैं. नाव में सवार छह लोग सीप बीनने गए थे और वहां से घर लौट रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2022 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

