Threat to PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की जान को खतरा, केरल यात्रा के दौरान सुसाइड अटैक की धमकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है. बीजेपी की केरल इकाई को एक पत्र मिला है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान जान को खतरा होने का दावा किया गया है.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi ) को जान से मारने की धमकी दी गई है. बीजेपी की केरल इकाई को एक पत्र मिला है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य के दो दिवसीय दौरे के दौरान जान को खतरा होने का दावा किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, यहां बीजेपी मुख्यालय में 17 अप्रैल को पहुंचे पत्र को केरल पुलिस को सौंप दिया गया है. Atiq-Ashraf Muder: अलकायदा ने दी धमकी- अतीक, अशरफ की हत्या का लेकर रहेंगे बदला; टारगेट पर पीएम मोदी भी.
इसे भेजने वाले का नाम एनार्कुलम निवासी जोसेफ जॉनी है. पार्टी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने पुलिस को पत्र सौंपा है. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में जॉनी ने पत्र भेजने से इनकार किया है. पुलिस इस मामले में बारीकी से जांच कर रही है.
49 पन्नों की रिपोर्ट लीक
सुरेंद्रन ने शनिवार को मीडिया को बताया कि केरल पुलिस के शीर्ष खुफिया अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर तैयार की गई 49 पन्नों की रिपोर्ट के लीक होने के बाद सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है. रिपोर्ट में उनके दौरे के दौरान किए जाने वाले सभी उपायों और शीर्ष पुलिस अधिकारियों की भूमिका का विवरण है और अब रिपोर्ट लीक होने के साथ एक नई योजना तैयार की जा रही है.
सुरेंद्रन ने कहा, हमने पुलिस को धमकी भरा पत्र सौंपा. यह भी चौंकाने वाला है कि केरल पुलिस की एक खुफिया रिपोर्ट में राज्य में आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी ताकतों की उपस्थिति का उल्लेख किया गया है, जो चौंकाने वाला है.
24 अप्रैल को कोच्चि पहुचेंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल को कोच्चि पहुंच रहे हैं और रोड शो में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वे युवाओं की एक सभा को संबोधित करेंगे और नौ चचरें के प्रमुखों से मिलेंगे. कोच्चि में रात बिताने के बाद, पीएम मोदी अगली सुबह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के लिए राज्य की राजधानी पहुंचेंगे और फिर सेंट्रल स्टेडियम जाएंगे, जहां वह कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और दोपहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह गुजरात के लिए रवाना होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

