Atiq-Ashraf Muder: अलकायदा ने दी धमकी- अतीक, अशरफ की हत्या का लेकर रहेंगे बदला; टारगेट पर पीएम मोदी भी
गैंगस्टर से माफिया और फिर राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के मामले में बड़ी आतंकी धमकी मिली है. अल-कायदा ने अतीक की हत्याकांड का बदला लेने की धमकी दी है.
नई दिल्ली: गैंगस्टर से माफिया और फिर राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या के मामले में बड़ी आतंकी धमकी मिली है. अल-कायदा (Al-Qaeda) ने अतीक-अहमद हत्याकांड का बदला लेने की धमकी दी है. आतंकवादी संगठन अल-कायदा ने सात पन्नों की मैग्जीन जारी कर कहा कि इस हत्याकांड का बदला लेंगे. आतंकी संगठन की इस धमकी के बाद जांच एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं. Guddu Muslim: बमबाज गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी के लिए ओडिशा पहुंची यूपी पुलिस, स्थानीय व्यक्ति से की पूछताछ.
अल कायदा ने ईद के मौके पर जारी अपनी सात पन्नों की मैगजीन में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को शहीद बताते हुए उनके समर्थन में एक पैराग्राफ प्रकाशित किया था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अल कायदा की 7 पन्नों की एक चिट्ठी में अतीक-अशरफ की हत्या का जिक्र किया है. इस चिट्ठी में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में लाइव टीवी कैमरों के सामने कनपटी पर बंदूक रख कर इन दोनों माफिया बंधुओं का कत्ल कर दिया गया, और उनकी हत्या का बदला लिए जाने की जरूरत है.
अतीक-अशरफ को बताया शहीद
Exact threat from #alqaeda pledging to take revenge for killing of Gangster #AtiqAhmed in Prayagraj. pic.twitter.com/n8q6EU2xWG
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 21, 2023
इसके अलाव अलकायदा ने चिट्ठी में अतीक-अशरफ की घटना के साथ ही राजस्थान में कुछ जगहों पर जबरन जाफरान यानी भगवा झंडा लगाए जाने और कश्मीर में लोगों को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए जेहाद करने की बात कही गई है. इस चिट्ठी में दुनियाभर में मुसलमानों पर होने वाले कथित अत्याचार और उत्पीड़न का जिक्र है.
पीएम मोदी को धमकी
अलकायदा की इस चिट्ठी में आतंकियों ने पीएम मोदी और उनके दफ्तर को भी टारगेट हमला करने की घमकी दी है. उसने कहा, वह बदला लेगा, फिर चाहे उसको अपने निशाने पर अमेरिका के व्हॉइट हाउस या भारत के प्रधानमंत्री के दफ्तर को ही निशाने में क्यों नहीं लेना पड़े.
अलकायदा ने लिखा “ चाहे वह व्हाइट हाउस में हो या दिल्ली में प्रधानमंत्री के घर में या रावलपिंडी में जीएचक्यू में. टेक्सास से लेकर तिहाड़ और आद्याला तक- हम सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को उनकी बेड़ियों से आजाद कराएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

