Kerala Shocker: महिला को था बेवफाई का शक, सिर पर वार कर पति की कर दी हत्या
केरल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 34 वर्षीय महिला को अपने पति पर शक था तो उसने अपने पति की हत्या कर दी. दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला ने कथित तौर अपने पति की पर हत्या कर दी.
- Read in
- English
तिरुवनंतपुरम: केरल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 34 वर्षीय महिला को अपने पति पर शक था तो उसने अपने पति की हत्या कर दी. दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला ने कथित तौर अपने पति की पर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात की है. मृतक की पहचान शिजू (37) के रूप में हुई है. Uttar Pradesh: बागपत में दिनदहाड़े प्रेमी ने चाकू मारकर लड़की की हत्या की, किया आत्मसमर्पण.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11 बजे दंपति के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद आरोपी महिला सौम्या ने अपने पति के सिर पर कंक्रीट के ब्लॉक से वार कर दिया. घटना के बाद महिला अपने परिजनों के पास गई और उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिजू एक गल्फ कंट्री में काम करता था और 10 दिन पहले घर लौटा था. सौम्या को शिजू की वफादारी पर शक था क्योंकि वह हमेशा किसी से फोन पर बात करता रहता था. एक दिन उसने उसका फोन छीन लिया और अपने पास रख लिया. हालांकि, घटना वाले दिन शिजू ने अपना फोन वापस ले लिया, जिससे दंपति के बीच बहस हो गई. पुलिस ने महिला को पलोदे थाने में गिरफ्तार कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2022 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

