केजरीवाल ने दोपहर के भोजन पर अहमदाबाद के सफाई कर्मचारी की मेजबानी की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को गुजरात के एक सफाई कर्मचारी हर्ष सोलंकी और उनके परिवार के सदस्यों का दोपहर के भोजन के लिए अपने दिल्ली आवास पर स्वागत किया. केजरीवाल ने हाल ही में गुजरात में सफाई कर्मचारियों के साथ अपने टाउनहॉल के दौरान सोलंकी को दिल्ली आमंत्रित किया था....

अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली, 26 सितम्बर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को गुजरात के एक सफाई कर्मचारी हर्ष सोलंकी और उनके परिवार के सदस्यों का दोपहर के भोजन के लिए अपने दिल्ली आवास पर स्वागत किया. केजरीवाल ने हाल ही में गुजरात में सफाई कर्मचारियों के साथ अपने टाउनहॉल के दौरान सोलंकी को दिल्ली आमंत्रित किया था. रविवार को अहमदाबाद में दलित समुदाय के साथ बैठक में सोलंकी ने केजरीवाल को सबसे पहले अपने घर पर डिनर करने का न्योता दिया. यह भी पढ़ें: Champasingh Thapa: बालासाहेब ठाकरे के साथ साये की तरह रहने वाला शख्स चंपासिंह थापा शिंदे गुट में शामिल

इसके जवाब में सीएम केजरीवाल ने कहा था, "मैं आपके घर जरूर आऊंगा. लेकिन उससे पहले मेरा एक सुझाव है.. क्या आप मानेंगे?" जब सोलंकी मान गए, तो केजरीवाल ने कहा: "मैंने चुनाव से पहले देखा है, सभी नेता दलितों के घर जाते हैं और भोजन करते हैं. लेकिन आज तक किसी नेता ने दलित को अपने घर में आमंत्रित नहीं किया है. तो, क्या आप मेरे घर आएंगे भोजन के लिए?"

आप नेताओं ने हवाई अड्डे पर सोलंकी की अगवानी की और उन्हें दोपहर के भोजन के लिए केजरीवाल के घर ले गए. आप के गुजरात सह प्रभारी राघव चड्ढा ने भी हवाई अड्डे पर सोलंकी और उनके परिवार की अगवानी की. इस मौके पर हर्ष सोलंकी ने उन्हें बाबासाहेब की तस्वीर गिफ्ट की।

दोपहर का भोजन करने के बाद, सीएम केजरीवाल ने कहा: "मुझे हर्ष सोलंकी और उनके परिवार, गुजरात के हमारे मेहमानों की मेजबानी करने का सम्मान मिला. हमारे परिवारों ने मेरे आवास पर एक साथ दोपहर का भोजन किया. हमारे पास क्षुद्र राजनीति के लिए समय नहीं है, हम जनता के लिए काम करते हैं. इसलिए जनता हमें पसंद करती है."

"लोगों ने पहले दिल्ली में हमारी सरकार बनाई, फिर पंजाब में और अब गुजरात के लोग कह रहे हैं कि गुजरात में भी आप की सरकार बनने जा रही है."राजस्थान के हालिया घटनाक्रम पर मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम राजनीति नहीं जानते लेकिन जनता के लिए काम करते हैं, स्कूल और अस्पताल बनाते हैं. उन्होंने कहा, हम काम की राजनीति करते हैं. पहले दिल्ली में सरकार बनी और फिर पंजाब में. अब गुजरात के लोग कह रहे हैं कि वहां भी आप की सरकार बनेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड