कठुआ दुष्कर्म मामले में नया मोड़, पीड़िता के परिवार ने वकील दीपिका सिंह रजावत को केस से हटाने की दी अर्जी
ज्ञात हो कि इसी साल के शुरुआत में एक 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले के सामने आने पर लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था. कुछ लोगों ने तो आरोपियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया था. इसमें खुद रजावत के कुछ सहकर्मी भी शामिल थे.
नई दिल्ली: कठुआ दुष्कर्म मामले में नया मोड आया है. पीड़ित बच्ची के परिजनों ने केस लड़ रहीं दीपिका सिंह रजावत को बच्ची के परिवार ने केस से हटाने का फैसला किया है. पठानकोट ट्रायल कोर्ट में बुधवार को पीड़िता के पिता ने कहा कि राजावत अब मामले में उनका प्रतिनिधित्व नहीं करेंगी. बता दें कि रजावत ने परिवार की तरफ से पीड़िता का केस लड़ने के लिए पहल की थी जिसके बाद इस मामले ने टूल पकड़ा था. ख़बरों की मने तो पीडिता के परिजन राजावत के आत्म प्रशंसा के खुश नहीं थे. वैसे राजावत को हटाने के पीछ उनकी सुरक्षा को भी एक कारण बताया जा रहा है.
ज्ञात हो कि इसी साल के शुरुआत में एक 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मामले के सामने आने पर लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था. कुछ लोगों ने तो आरोपियों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया था. इसमें खुद रजावत के कुछ सहकर्मी भी शामिल थे.
बहरहाल, दीपिका सिंह रजावत ने एक न्यूज़ चैनल को बताया कि पीडिता के परिवार के लोगों ने इतना बड़ा फैसला लेने से पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं दी. उन्होंने यह भी कहा कि पीडिता के परिवार वालों का यह फैसला काफी चौकाने वाला था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).