देश

Katak Road Accident: सड़क हादसे में चार बच्चों समेत नौ की मौत

कर्नाटक के हासन जिले के गांधीनगर गांव के पास एक सड़क हादसे में चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई. हादसा शनिवार देर रात हुआ.

Katak Road Accident: सड़क हादसे में चार बच्चों समेत नौ की मौत

हासन (कर्नाटक), 16 अक्टूबर : कर्नाटक के हासन जिले के गांधीनगर गांव के पास एक सड़क हादसे में चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई. हादसा शनिवार देर रात हुआ.

पुलिस के अनुसार, यात्री टेंपों पर सवार थे और धर्मस्थल स्थित तीर्थस्थल से लौट रहे थे. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर हुआ. टेंपो यात्री केएसआरटीसी बस के पीछे थे. एक तरफ से अचानक दूध का टैंकर आते देख टेंपो चालक ने वाहन को बाईं ओर ले जाने का प्रयास किया, तभी वह बस से टकरा गया और टैंकर ने पीछे से टेंपो को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : ईडी ने आईआरईओ के खिलाफ धनशोधन मामले में 1,300 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना जंक्शन पर एक तरफ साइन बोर्ड नहीं होने के कारण हुई है. केएसआरटीसी बस में सवार यात्रियों को भी चोटें आई हैं. टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया. बांसवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतकों की पहचान लीलावती (50), चैत्र (33), समर्थ (10), डिंपी (12), तन्मय (10), ध्रुव (2), वंदना (20), दोड्डैया (60) और भारती (50) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि टेंपो में 14 लोग सवार थे. घायलों को हासन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2022 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).