देश

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में बौखलाए आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, एक का किया अपहरण

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब साढे़ सात बजे पुलवामा जिले के त्राल में वनक्षेत्र से राजौरी जिला निवासी अब्दुल कदीर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह निवासी मंजूर अहमद को एक अस्थायी आश्रय 'धोक' से अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया. उन्होंने कहा कि इसके बाद तलाशी और बचाव दल को कोहली का गोलियों से छलनी शव मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति का पता लगाने के लिये अभियान जारी है.

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में बौखलाए आतंकवादियों ने एक व्यक्ति की निर्मम हत्या, एक का किया अपहरण
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने वनक्षेत्र से ख़ानाबदोश गुज्जर समुदाय के दो सदस्यों को अगवा किया और फिर उनमें से एक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिये जाने के बाद यह इस तरह की पहली घटना है.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम करीब साढे़ सात बजे पुलवामा जिले के त्राल में वनक्षेत्र से राजौरी जिला निवासी अब्दुल कदीर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह निवासी मंजूर अहमद को एक अस्थायी आश्रय 'धोक' से अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा किया. उन्होंने कहा कि इसके बाद तलाशी और बचाव दल को कोहली का गोलियों से छलनी शव मिला जबकि एक अन्य व्यक्ति का पता लगाने के लिये अभियान जारी है.

भाजपा नीत राजग सरकार द्वारा पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा के बाद यह पहला आतंकवादी हमला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).