Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi Murder: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार दोपहर जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उनके घर के बाहर उन पर फायरिंग की और फरार हो गए.
जयपुर, 5 दिसंबर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की मंगलवार दोपहर जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उनके घर के बाहर उन पर फायरिंग की और फरार हो गए. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस फायरिंग में अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के समय अजीत गोगामेडी के साथ थे.
पुलिस के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का घर श्याम नगर जनपथ पर है. मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो बदमाश उनके घर पहुंचे. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. सूत्रों के मुताबिक, गोगामेड़ी को चार गोलियां लगीं. इसके बाद बदमाश फरार हो गए. लेकिन उन्होंने भागने के लिए एक कार को हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर ने कार भगा दी. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | धारावी परियोजना: अडाणी समूह के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) के मार्च का नेतृत्व करेंगे उद्धव ठाकरे
#WATCH | Rajasthan | Sukhdev Singh Gogamedi, national president of Rashtriya Rajput Karni Sena, shot dead by unidentified bike-borne criminals in Jaipur. He was declared dead by doctors at the hospital where he was rushed to. Details awaited. pic.twitter.com/wGPU53SG2h— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 5, 2023
तभी उन्होंने पीछे से आ रहे एक सवार से स्कूटी छीन ली और भाग निकले. श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे और बाद में संगठन में विवाद के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया और अपना अलग संगठन बना लिया. फिल्म पद्मावत को लेकर राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के चलते वह चर्चा में आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

