कर्नाटक: राज्य शिक्षा विभाग ने अभिभावकों और शिक्षकों से मांगे फीडबैक, स्कूल खुलने के आसार

देश में कोरोना महामारी की भयावकता दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है. जी हां देश में इस महामारी के चपेट में आने से 5 हजार 8 सौ 15 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1 लाख 1 हजार 4 सौ 97 लोग अब भी इस महामारी से जूझ रहे हैं.

स्कूल| प्रतीकात्मक तस्वीर| (Photo Credit- PTI)

बेंगलुरु: देश में कोरोना महामारी की भयावकता दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है. जी हां देश में इस महामारी के चपेट में आने से 5 हजार 8 सौ 15 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1 लाख 1 हजार 4 सौ 97 लोग अब भी इस महामारी से जूझ रहे हैं. बात करें कर्नाटक (Karnataka) के बारे में तो यहां इस महामारी की चपेट में आने से अबतक 52 लोगों की मौत हुई है, वहीं 2 हजार 3 सौ 41 लोग अब भी जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं. इस बीच राज्य में कोरोना महामारी के दौरान राज्य शिक्षा विभाग ने अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल की समितियों से स्कूल को वापिस जुलाई महीने में खोलने के लिए फीडबैक मांगी है.

इससे पहले ANI न्यूज एजेंसी ने ट्वीट कर बताया था कि चौथी कक्षा से लेकर सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एक जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी. जबकि, पहली से लेकर तीसरी एवं आठवीं से लेकर दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 15 जुलाई से कक्षाओं का संचालन होगा. वहीं इसके बाद ANI न्यूज एजेंसी ने दुबारा ट्वीट करते हुए बताया कि सूबे में अभी स्कूल खुलने की तारीख तय नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | हिमाचल : किन्नौर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया, राज्य में कुल 358 संक्रमित

बता दें कि देश में लॉकडाउन के जारी होते ही सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान को बंद करने का आदेश दिया गया था. इस दौरान 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला लिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड