देश

Karnataka Shocker: कर्नाटक में युवक ने की प्रेमिका के पिता की हत्या

कर्नाटक के बागलकोट जिले के भगवती गांव में मंगलवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी.

Karnataka Shocker: कर्नाटक में युवक ने की प्रेमिका के पिता की हत्या
Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

बागलकोट, (कर्नाटक) 12 मार्च : कर्नाटक के बागलकोट जिले के भगवती गांव में मंगलवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी.

दलित युवक, प्रवीण कांबले, उच्च जाति के 52 वर्षीय संगनगौड़ा पाटिल की बेटी के साथ रिश्ते में था. लेकिन, संगनगौड़ा इसके पक्ष में नहीं थे. उन्होंने प्रवीण कांबले को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी दी थी. कुछ दिन पहले संगनगौड़ा पाटिल ने अपनी बेटी से मिलने की कोशिश करने पर प्रवीण कांबले की पिटाई भी की थी. यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, न्यूजलपाईगुड़ी और पटना के बीच चलेगी

इस घटना के बाद लड़की ने उस युवक से मिलने से इनकार कर दिया था. पुलिस के मुताबिक, इससे नाराज युवक नेे चाकू से हमला कर संगनगौड़ा की हत्या कर दी. बागलकोट ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).