देश

Karnataka Sexual Harassment: कर्नाटक में जमीनी विवाद को लेकर महिला का यौन उत्पीड़न, 20 लोगों पर केस दर्ज

कर्नाटक के बेलगावी जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला को कथित तौर पर बंधक बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया. इस संबंध में 20 लोगों पर केस दर्ज किया गया है.

Karnataka Sexual Harassment: कर्नाटक में जमीनी विवाद को लेकर महिला का यौन उत्पीड़न, 20 लोगों पर केस दर्ज
Photo Credits: PTI

बेलगावी, 3 जनवरी : कर्नाटक के बेलगावी जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला को कथित तौर पर बंधक बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया. इस संबंध में 20 लोगों पर केस दर्ज किया गया है.

बैलहोंगल पुलिस स्टेशन को दी गई शिकायत में महिला ने कहा कि वह अपनी कृषि भूमि पर अतिक्रमण के मामले में अदालत में गई थी. उन्होंने कहा, "जब मैं बस स्टॉप पर थी, अचानक 25 से 30 लोगों ने मुझ पर हमला कर दिया. उन्होंने मेरे बाल खींचे और मेरे निजी अंगों को छुआ." यह भी पढ़ें : हिंडनबर्ग विवाद : उच्चतम न्यायालय के फैसले पर गौतम अडाणी ने कहा, ‘सत्यमेव जयते’

उन्होंने पुलिस को बताया, "उन्होंने मुझे बस स्टॉप से खींच लिया और पंचायत कार्यालय में बंद कर दिया. उन्होंने पैसे और मोबाइल फोन छीन लिया और दस्तावेजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर ले लिए. बाद में, आरोपियों ने मुझे शाम तक जाने दिया." मामले को बेलगावी महिला पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिये.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2024 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).