Karnataka Road Accident: सड़क दुर्घटना में महाराष्ट्र के चार लोगों की मौत
कर्नाटक के बीदर जिले में बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए.
बेंगलुरु, 28 फरवरी : कर्नाटक के बीदर जिले में बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए.
मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के उदगीर क्षेत्र के रहने वाले दस्तगीर दावाला साब (36), रशीदा शेख (41), वली (31) और अमन शेख (51) के रूप में हुई. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार यह यात्री टाटा ऐस वाहन में सवार थे, हादसे के समय यह वाहन एक ट्रक से जा टकराया. यह भी पढ़ें : Land For Job Case: लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत, राबड़ी देवी सहित दोनों बेटियां मीसा भारती-हेमा यादव को मिली जमानत
पीड़ित महाराष्ट्र के उदगीर से हैदराबाद शहर जा रहे थे. दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. इस हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई. दन्नूरू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

