Karnataka: कर्नाटक में गिरफ्तार पाकिस्तानी महिला को भेजा गया वापस

जांच स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई. दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे, इसके बाद लड़की ने बॉर्डर पार कर उसके साथ रहने का फैसला किया. जब अधिकारियों ने उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू की, तो इकरा ने वापस जाने से इनकार कर दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फ़ाइल फोटो)

पाकिस्तानी महिला नागरिक, जिसने सीमा पार कर एक भारतीय से शादी की थी, उसे वापस अपने देश भेज दिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जांच में सामने आया था कि 19 साल की इकरा जिवानी की कोई संदिग्ध या आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है. वह अपने प्रेमी मुलायम सिंह यादव से शादी करने के लिए ही भारत आई थी. पुलिस ने 23 जनवरी को उसे उसके पति के साथ गिरफ्तार किया था. पाकिस्तान की इकरा यादव भारत के मुलायम सिंह यादव से ऑनलाइन गेम लूडो के जरिए मिली थी. उन्हें प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया. यह भी पढ़ें: गरीब रथ एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर तीन घंटे की देरी से चली ट्रेन

इकरा अपने माता-पिता को बताए बिना नेपाल के काठमांडू चली गई. वह बिहार में बीरगंज सीमा के रास्ते भारत में घुस गई. दोनों 28 सितंबर, 2022 को बेंगलुरु पहुंचे थे और सरजापुर रोड के पास जुन्नासंद्रा में किराए के मकान में रहने लगे. यादव ने अपना आधार कार्ड रवा यादव के नाम से बनवाया था और पासपोर्ट के लिए आवेदन भी किया था.

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान में उसके माता-पिता को ट्रैक किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस टीम ने इकरा और मुलायम सिंह यादव को गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया.

अधिकारियों ने पुष्टि की कि इकरा को अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से पाकिस्तान वापस भेज दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, जांच से पता चला है कि इकरा और मुलायम दोनों की आपराधिक या संदिग्ध पृष्ठभूमि नहीं है.

जांच स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई. दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे, इसके बाद लड़की ने बॉर्डर पार कर उसके साथ रहने का फैसला किया. जब अधिकारियों ने उसे पाकिस्तान डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू की, तो इकरा ने वापस जाने से इनकार कर दिया.

पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि उसने अधिकारियों से अनुरोध किया कि उसे वापस पाकिस्तान न भेजा जाए. युवती ने दावा किया कि चूंकि उसने एक भारतीय से शादी की है, इसलिए उसे यहां उसके साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए.

सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने इस संबंध में पाकिस्तान सरकार से संपर्क किया और इस प्रक्रिया में करीब दो महीने लग गए.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड