देश

Karnataka News: कर्नाटक में नाबालिग लड़के के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में मौलाना गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

कर्नाटक पुलिस ने उत्‍तर कन्‍नड़ जिले में एक नाबालिग लड़के के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मौलाना अब्दुल समद जियायी के रूप में हुई है.

Karnataka News: कर्नाटक में नाबालिग लड़के के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में मौलाना गिरफ्तार, मामले की जांच जारी
Arrest (Photo Credits: Twitter)

उत्तर कन्नड़, 25 सितंबर: कर्नाटक पुलिस ने उत्‍तर कन्‍नड़ जिले में एक नाबालिग लड़के के यौन उत्‍पीड़न के आरोप में एक मौलाना को गिरफ्तार किया है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मौलाना अब्दुल समद जियायी के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: मदरसे में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, इमाम ने अलग कमरे में ले जाकर किया रेप

पीड़ित के पिता की शिकायत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, लड़का हर दिन मस्जिद में कुरान की आयतें पढ़ने जाता था. आरोपी ने लड़के को फुसलाया और 23 सितंबर की रात को कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया.

शिकायत के बाद कुमटा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी को जिला सत्र न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).