देश

Karnataka: कर्नाटक में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने महिला पर चाकू से किए कई वार

कर्नाटक के डोड्डाबल्लापुर शहर में आईबी सर्किल के पास शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. मामले में एक प्रेमी ने महिला पर कई बार चाकू से वार किए.

Karnataka: कर्नाटक में शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने महिला पर चाकू से किए कई वार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

बेंगलुरू ग्रामीण, 11 फरवरी : कर्नाटक के डोड्डाबल्लापुर शहर में आईबी सर्किल के पास शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. मामले में एक प्रेमी ने महिला पर कई बार चाकू से वार किए. प्रभावती (38) को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

आरोपी की पहचान गिरीश (31) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी गिरीश शुक्रवार सुबह दो चाकुओं के साथ महिला के घर के अंदर घुस गया और महिला पर हमला कर दिया. महिला के गर्दन, पेट, पीठ और कंधों में चाकू से वार किए गए हैं. पुलिस ने बताया, वह एक अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में काम करती थी जहां आरोपी गिरीश अकाउंटेंट के रूप में काम करता था. वहीं, दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे. यह भी पढ़ें : गुरुग्राम इमारत हादसा: चिंटेल्स इंडिया परियोजना का संरचनात्मक ऑडिट कराएगी

उन्होंने शादी करने का फैसला किया और उनके माता-पिता ने भी उसकी सहमति दे दी. हालांकि, उस दौरान महिला के परिवार ने अपना मन बदल लिया. इससे नाराज होकर गिरीश प्रभावती को चाकू मारकर फरार हो गया. डोब्बाबल्लापुर सिटी पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).