देश

Karnataka: कर्नाटक में मंत्री ने लोगों से कहा, चौथी कोविड लहर के अंदेशे को नजरअंदाज न करें

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बुधवार को दिल्ली और अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि की पृष्ठभूमि में राज्य में कोविड-19 की चौथी लहर की आशंका पर चिंता व्यक्त की.

Karnataka: कर्नाटक में मंत्री ने लोगों से कहा, चौथी कोविड लहर के अंदेशे को नजरअंदाज न करें
Health Minister K. Sudhakar (Photo Credits: Twitter)

बेंगलुरू, 21 अप्रैल : कर्नाटक (Karnataka) के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बुधवार को दिल्ली और अन्य राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि की पृष्ठभूमि में राज्य में कोविड-19 की चौथी लहर की आशंका पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा, "अभी भी राज्य में 29 से 30 लाख लोगों को कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक मिलना बाकी है."

लोगों को मास्क पहनने और टीकाकरण की तीसरी खुराक लेने की सलाह दी गई है. सुधाकर ने कहा, "हालांकि, बड़े पैमाने पर लोग दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. चौथी लहर अभी तक राज्य में प्रवेश नहीं कर पाई है, लेकिन सावधानी बरतनी होगी." अन्य राज्यों में स्पाइक को देखते हुए, कर्नाटक सरकार निवारक उपायों के लिए कदम उठा रही है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी बैठक की जाएगी. उन्होंने कहा कि विदेशी यात्रियों पर निगरानी शुरू हो चुकी है. यह भी पढ़ें : Delhi Violence: जहांगीरपुरी के बुलडोजर एक्शन पर बोली मायावती, इस कार्रवाई में गरीब लोग पिस रहें, हमारी सलाह मानें BJP

मंत्री ने कहा, "भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना होगा. राज्य में 97.9 प्रतिशत लोगों को टीकाकरण की दूसरी खुराक मिल गई है, पहली खुराक पाने वालों का प्रतिशत 100 प्रतिशत को पार कर गया है. माता-पिता को इस पर ध्यान देना होगा 12 साल से ऊपर के बच्चों का टीकाकरण कराएं."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).