देश

Karnataka: कर्नाटक के गांव में दलित युवक के साथ मारपीट

कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में उनके इलाके में प्रवेश करने पर ऊंची जाति के एक समूह ने एक दलित युवक पर हमला किया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मामला गेरामराडी गांव का है.

Karnataka: कर्नाटक के गांव में दलित युवक के साथ मारपीट
Mob Lynching Photo Credits: File Image

बेंगलुरु, 2 जनवरी : कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले में उनके इलाके में प्रवेश करने पर ऊंची जाति के एक समूह ने एक दलित युवक पर हमला किया. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मामला गेरामराडी गांव का है. दलित युवक की पहचान मरुति के रूप में हुई है. उसे तारिकेरे तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मरुति सोमवार को गांव के गोलारा केरी मोहल्ले में जेसीबी लेकर कुछ काम करने गया था. जब स्थानीय लोगों को पता चला कि वह दलित समुदाय से है, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया. यह भी पढ़ें : उप्र : पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की फावड़े से वार कर हत्या की, आत्मसमर्पण किया

दलित संगठन अब छुआछूत के खिलाफ उस स्थान पर जाकर इलाके में विरोध-प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं जहां युवक के साथ मारपीट हुई थी. वे क्षेत्राधिकार वाले तारिकेरे थाने में पुलिस शिकायत दर्ज करने की भी योजना बना रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).