देश

कर्नाटक: 2 वाहनों की टक्कर में 7 की मौत

कर्नाटक के बेलगावी जिले में रविवार को दो वाहनों की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक वाहन, दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. इसकी जानकारी पुलिस ने दी.

कर्नाटक: 2 वाहनों की टक्कर में 7 की मौत

बेंगलुरू, 26 जून : कर्नाटक के बेलगावी जिले में रविवार को दो वाहनों की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब एक वाहन, दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. इसकी जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस के अनुसार, सभी मृतक मजदूर थे, जो काम के लिए बेलगावी जा रहे थे. वे बेलगाम जिले के अक्कटंगियारा हल्ला गांव के रहने वाले थे.

पुलिस के मुताबिक, वाहन में कुल 18 मजदूर सवार थे. हादसे में 8 लोगों की जान बाल-बाल बची, जबकि 3 अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. यह भी पढ़ें : झारखंड : मांडर उपचुनाव में सातवें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को 4,957 मतों की बढ़त

मृतकों की पहचान आदिवेप्पा चिलंबवी (27), बसवराज दलवी (30), बसवराज हनुमानवारा (51), आकाश गस्ती (22), फकीरप्पा हरिजन (55) और मल्लप्पा दासनासेट्टी (30) और बसवराज सनदी (35) के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).