Kanwar Yatra 2024: यूपी के हापुड में कांवर यात्रा के चलते सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल 26 जुलाई से 2 अगस्त तक रहेंगे बंद, छुट्टी की घोषणा- VIDEO
कांवड़ यात्रा कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल के बच्चों को आने जाने में कोई दिक्कत ना हो. हापुड जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 जुलाई से 2 अगस्त तक रहेंगे बंद रहंगे. जिले की डीएम प्रेरणा शर्मा ने एक आदेश जारी कर सभी स्कूलों को छुट्टी की घोषणा की हैं.
Kanwar Yatra 2024: सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई से हो चुकी है जो 19 अगस्त तक चलेगा. इस ख़ास महीने में कांवड़ यात्रा निकाला जाता है. फिलहाल कांवर यात्रा की शुरुआत हो चुकी हैं. कांवर यात्रा के दौरान स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक में फंसकर परेशान ना होना पड़े. हापुड जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 जुलाई से 2 अगस्त तक रहेंगे बंद रहेंगे. जिले की डीएम प्रेरणा शर्मा (DM Prerna Sharma) ने एक आदेश जारी कर सभी स्कूलों को छुट्टी की घोषणा की हैं. वहीं सड़कों पर ट्रैफिक जाम ना लगे जिलाधिकारी शर्मा ने बताया कि बड़ी गाड़ियों के रूट पहले से ही डायवर्ट थे. 26 जुलाई से लाईट वेहिकल के रूट भी बदल दिए जायेंगे.
कांवड़ यात्रा के चलते मुजफ्फरनगर जिले में भी स्कूलों के साथ ही कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी स्कूल-कॉलेज 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे. यह भी पढ़े: Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, कई मार्ग परिवर्तित, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
हापुड में 26 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल:
#WATCH | Hapur, UP: Holiday declared for all govt and private schools in Hapur, from 26th July to 2nd August, in view of the Kanwar Yatra
Prerna Sharma, District Magistrate, Hapur says, " From 26th July to 2nd August, all the govt and private schools have been given holiday.… pic.twitter.com/3z7Ae28qCT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2024
ट्रैफिक में फंसकर बच्चे परेशान ना हो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भी कक्षा पहली से 12वीं तक के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं. इसके साथ ही कांवर यात्रा जिस रूट से गुजरेगी. इस रूट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस किए गये हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

