UP: बुजुर्ग शख्स साइकिल लेकर रेलवे क्रॉसिंग पार करने की कर रहा था कोशिश, तेज रफ्तार ट्रेन ने रौंदा, देखें मौत का Live Video
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लापरवाही और जल्दबाजी के चलते एक युवक की रेलवे क्रॉसिंग पर उसकी जान चली गई. दरअसल यहां रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी वह ट्रैक को पार कर रहा था. इस बीच सामने से आ रही ट्रेन उसे उड़ा दिया. जिससे उसकी जान चली गई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लापरवाही और जल्दबाजी के चलते एक बुजुर्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर पलघर में जान चली गई. दरअसल यहां रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी लोग एक-एक करके ट्रैक को पार कर रहे थे. इस बीच एक बुजुर्ग शख्स अपनी साइकिल लेकर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच सामने आ रहे तेज रफ़्तार ट्रेन ने उसे उड़ा दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बुर्जुग रेलवे फाटक के बंद होने के बाद भी अपनी साइकिल को लेकर नीचे निकल गया और पटरी पार करने के दौरान ट्रेन आ गई और उसकी जान चली गई. जानकारी के अनुसार कानपुर के पनकी पड़ाव रेलवे क्रॉसिंग की घटना है. यह भी पढ़े: Video: सामने से आ रही थी एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे फाटक पर फंस गई कार, फिर जो हुआ…
Video:
रेल फाटक बंद था। साइकिल निकाल लेते तो शायद ऑस्कर मिलता। लेकिन दुखद, ट्रेन की चपेट में आ गए। Video उत्तर प्रदेश में कानपुर की है। pic.twitter.com/oKGhm9Ix7o
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) January 16, 2024
जानकारी के अनुसार हादसा 14 जनवरी को हुआ. हादसे के बाद रेलवे विभाग ने शव को बरामद कर बुजुर्ग के बारे में पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

