क्राइम

Kerala Kannur ADM Suicide: कन्नूर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट नवीन बाबू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

केरल के कन्नूर जिले के एडीएम नवीन बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस ने पंचायत ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

Kerala Kannur ADM Suicide: कन्नूर के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट नवीन बाबू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
Credit-(Twitter-X)

Kerala Kannur ADM Suicide: केरल के कन्नूर जिले के एडीएम नवीन बाबू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद यूथ कांग्रेस ने पंचायत ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. बता दें की एक दिन पहले ही जिला पंचायत की अध्यक्ष पी.पी.दिव्या ने कार्यक्रम के दौरान नवीन बाबु पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाएं थे.

इस घटना के एक दिन बाद ही उन्होंने अपने घर में फांसी का फंदा लेकर मौत को गले लगा लिया. इस घटना के बाद जिले में हडकंप मच गया है. इस घटना को लेकर यूथ कांग्रेस ने जिला पंचायत के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. ये भी पढ़े:BREAKING: केरल के त्रिची एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के चलते Air India एक्सप्रेस के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित; VIDEO

यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन 

जानकारी के मुताबिक़ एक दिन पहले नवीन बाबु का फेयरवेल का प्रोग्राम था, क्योंकि उनका ट्रांसफर हो गया था. इस कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष दिव्या भी पहुंच गई थी. उन्होंने सभी के सामने  एडीएम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाएं थे. ऐसा कहा जा रहा है की नवीन बाबु इन आरोपों को बर्दाश्त नहीं कर पाएं और उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).