Kannauj News: पति की गैरमौजूदगी में 7 बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ घर छोड़कर हुई फरार, रोते बिलखते मासूम फरियाद लेकर पहुंचे पुलिस स्टेशन
कनौज से प्रेम प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक सात बच्चों की मां को पति के गैर मौजूदगी में एक गांव के एक युवक से प्रेम परवान चढ़ गया. जिसके बाद महिला अपने बच्चों को घर पर ही छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई.
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कनौज से प्रेम प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक सात बच्चों की मां को पति के गैर मौजूदगी में गांव के एक युवक से प्रेम परवान चढ़ गया. जिसके बाद महिला अपने बच्चों को घर पर ही छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई.
जानकारी के अनुसार महिला बच्चों से दवा लेने जा रही है यह कहकर निकली. लेकिन जब काफी समय बीत जाने पर भी मां घर वापस नहीं लौटी तो वे रोने बिलखने लगे. ऐसे में उन्होंने इस बात को अपनी बुआ को बताई. जिसके तुरन्त बाद बुआ बच्चों के घर पहुंची और उन्हें लेकर गुरसहायगंज कोतवाली पहुंची. जहां पर महिला ने बच्चों के साथ भाई की पत्नी को खोजने के लिए रिपोर्ट लिखवाई. महिला के सबसे बड़े बेटे की उम्र 13 वर्ष और सबसे छोटी बेटी 2 साल की बताई जा रही है. यह भी पढ़े: Agra: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, दो बच्चों के साथ फरार
खबर मिलते ही पति भी घर आ पहुंचा:
महिला का पति दिल्ली में रहती है. वहीं पर रहकर वह काम करता है. लेकिन बीच बीच में वह आता जाता रहता है. इस बीच पत्नी किसी के साथ फरार हो गई है. इसके बारे में उसे खबर मिलते ही वह गांव वापस आ गया. मामले में उसने भी पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल, पुलिस मामले में शिकायत दर्नेज कर महिला को जल्द खोजने की बात कही है. वहीं मां के घर से भाग जाने पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2024 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

