Controversial Statement: 'राम-सीता साथ बैठकर शराब पीते थे', फेमस कन्नड़ लेखक का विवादित बयान
(Photo Credit : Twitter)

Controversial Statement on God Rama: कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध लेखक और तर्कवादी केएस भगवान राम को लेकर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने दावा किया है कि "वाल्मीकि रामायण में कहा गया है कि भगवान राम हर दोपहर अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब पीते थे. दोपहर में, राम की मुख्य गतिविधि सीता के साथ बैठना और शराब पीना था." केएस भगवान ने 20 जनवरी, 2023 को कर्नाटक के मांड्या में एक कार्यक्रम  के दौरान यह विवादित बयान दिया.

लेखक केएस भगवान ने कहा, 'राम राज्य बनाने की बात चल रही है... वाल्मीकि रामायण के उत्तर कांड को पढ़ने से पता चलता है कि (भगवान) राम आदर्श नहीं थे. उन्होंने 11,000 वर्षों तक शासन नहीं किया, बल्कि केवल 11 वर्षों तक शासन किया' लेखक ने आगे कहा, "राम ने अपनी पत्नी सीता को जंगल में भेज दिया और उनकी परवाह नहीं की... उन्होंने शूद्र शंबूक का सिर काट दिया जो एक पेड़ के नीचे तपस्या कर रहा था."