देश

Kangra: अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की राजनीति को बताया 'नकारात्मक'

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर विदेश यात्रा के बाद शनिवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमलों का करारा जवाब देना जरूरी है.

Kangra: अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की राजनीति को बताया 'नकारात्मक'

कांगड़ा, 7 जून : पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर विदेश यात्रा के बाद शनिवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. मीडिया से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमलों का करारा जवाब देना जरूरी है. पाकिस्तान भारत में कई आतंकी हमलों का जिम्मेदार रहा है. अब अगर कोई आतंकी गतिविधि होती है, तो पाकिस्तान को और सख्त जवाब मिलेगा. कई देशों ने भी पाकिस्तान की निंदा की है.

पाकिस्तान द्वारा जल मुद्दे पर बातचीत की पेशकश पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत तब तक तैयार नहीं होगा, जब तक पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह खत्म नहीं करता. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हाल ही में हुई भगदड़ की घटना पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. हादसे के कारणों का पता लगाना जरूरी है ताकि भविष्य में खेल प्रेमियों की जान को खतरा न हो. यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: नालंदा में सनकी पति ने ली पत्नी की जान, खुद भी की आत्महत्या

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी राजनीति नकारात्मक हो गई है. जब सभी दल देश के मुद्दों पर एकजुट होकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष रख रहे थे, तब राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेता भारत और भारतीय सेना की आलोचना कर रहे थे. राहुल के बयान पाकिस्तान को मजबूती देते हैं, जिसे वह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने पक्ष में इस्तेमाल करता है. यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. राहुल का दर्द सत्ता से बाहर होना है, लेकिन दुख इस बात का है कि वह देश के साथ खड़े नहीं हुए.

अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को जोड़ने का काम मोदी सरकार ने किया, जो अंग्रेज भी नहीं कर पाए. चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाया गया, जो एफिल टावर से भी ऊंचा है. यह भारत की नई ऊंचाइयों का प्रतीक है. मोदी के 11 साल के कार्यकाल में भारत नई ऊंचाइयां छू रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).